एक्सप्लोरर

Rajiv Gandhi Assassination Case: राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी पेरारिवलन को रिहा करने को कांग्रेस ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, मोदी सरकार को ठहराया जिम्मेदार

Rajiv Gandhi Assassination Case: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के लिए कुर्बानी दी थी. हत्यारों को सरकार अपनी सस्ती राजनीति के लिए रिहा कर रही है तो ये दुर्भाग्यपूर्ण है.

Congress on AG Perarivalan Released: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी पेरारिवलन (AG Perarivalan) को रिहा करने के सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कांग्रेस ने इसके लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है. करोड़ों भारतीयों की आत्मा आहत हुई है क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के एक हत्यारे को सुप्रीम कोर्ट ने रिहा कर दिया.

मोदी सरकार और बीजेपी पर हमला करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि इसके लिए जिम्मेदार सीधे तौर पर मोदी सरकार है. घटनाक्रम बताते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि 9 सितंबर 2018 को तब की तमिलनाडु की एआईएडीएमके-बीजेपी सरकार ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को सिफारिश भेजी थी कि राजीव गांधी के सातों हत्यारों को रिहा कर दिया जाए. राज्यपाल ने बिना निर्णय लिए मामला राष्ट्रपति को भेज दिया. राष्ट्रपति ने भी कोई निर्णय नहीं लिया. निर्णय लेने में इस देरी के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने एक हत्यारे को रिहा कर दिया. स्वाभाविक रूप से बाकी हत्यारे भी रिहा हो जाएंगे.

कांग्रेस का मोदी सरकार पर तंज

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने पूछा कि मोदी जी क्या यही आपका राष्ट्रवाद है कि कोई निर्णय ही ना लो और उस आधार पर अदालत राजीव गांधी के हत्यारे को रिहा कर दे. अगर आजीवन कारावास के कैदी को छोड़ना है तो हजारों अन्य तमिल कैदी और देश की जेलों में जितने आजीवन कारावास के कैदी हैं सभी को रिहा कर दीजिए. उन्होंने आगे कहा कि ना केवल कांग्रेस के हर कार्यकर्ता में अथाह दुख और रोष है बल्कि देश में हर व्यक्ति की आत्मा छलनी हो गई होगी जो भारत और भारतीयता में विश्वास रखता है और भारत की संप्रभुता और अखंडता को चुनौती देने वाली हर ताकत को मुंहतोड़ जवाब देने की इच्छा रखता है क्योंकि राजीव गांधी ने देश के लिए कुर्बानी दी थी. अगर उनके हत्यारों को आज की सरकार अपनी सस्ती राजनीति के लिए रिहा करवाने के लिए हालात पैदा कर देगी तो यह दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है.

ये भी पढ़ें:

Gyanvapi Mosque Case: ज्ञानवापी के बाद अब देश की विवादित मस्जिदों की पैरवी खुद करेगा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, बनाई लीगल कमेटी

'कानून का पालन कराना मोदी सरकार की जिम्मेदारी'

हालांकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा स्वागत करने पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर सुरजेवाला ने सीधा जवाब देने की बजाय कहा कि किसकी क्या राय है उस बहस में नहीं जाऊंगा. वहीं राजीव गांधी के हत्यारों को माफ करने से जुड़े गांधी परिवार के एक पुराने बयान पर सुरजेवाला ने कहा कि ये सही है कि गांधी परिवार ने निजी रूप से कहा कि उनके मन किसी के लिए कोई दुर्भावना नहीं है और हम उस बात का सम्मान करते हैं लेकिन इससे देश का कानून नहीं बदल जाता और आज कानून का पालन करवाना मोदी सरकार की जिम्मेदारी है. ये हमारे नेता और देश के एक पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या का मामला है. अगर इस तरह हत्यारों को छोड़ा जाएगा सिर्फ इसलिए कि कोई दूसरी पार्टी सत्ता में है तो यह ठीक नहीं है.

ये भी पढ़ें:

UP News: प्रयागराज में गंगा नदी के किनारे कोरोनाकाल जैसे हाल, रेत में बड़ी तादाद में दफनाए जा रहे हैं शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence day Live: '1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी AI स्किल ट्रेनिंग', लाल किले से बोले PM मोदी
LIVE: '1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी AI स्किल ट्रेनिंग', लाल किले से बोले PM मोदी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...' पीएम मोदी की चेतावनी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...' पीएम मोदी की चेतावनी
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget