एक्सप्लोरर

राजस्‍थान: निजी अस्‍पतालों में 50 प्रतिशत बिस्तर कोरोना संक्रमितों के लिए आरक्षित

राजस्थान में कोविड-19 के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,53,407 हो गई है. पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कारण 62 मरीजों ने दम तोड़ दिया. रोजाना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार बड़ा कदम उठाने को मजबूर हुई है.

जयपुर: राजस्थान के बड़े निजी अस्‍पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए 50 फीसदी तक बेड आरक्षित कर दिए गए हैं. प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमितों की बढ़ती संख्‍या के मद्देनजर बड़ा कदम उठाया है. राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य सचिव सिद्धार्थ महाजन ने बुधवार को इस सिलसिले में आदेश जारी किए. आदेश के अनुसार राज्य के 60 से 100 बिस्तर वाले सभी निजी अस्पताल अपनी कुल क्षमता का 40 प्रतिशत और आईसीयू में भी 40 प्रतिशत बिस्तर आरक्षित करेंगे और कोविड-19 मरीजों का उचित इलाज करेंगे.

राजस्थान के बड़े निजी अस्पतालों में 50 फीसद तक बेड आरक्षित

जिन निजी अस्पतालों की शैय्या क्षमता 100 या उससे अधिक है वे अपनी कुल क्षमता का 50 प्रतिशत, आईसीयू में भी 50 प्रतिशत बिस्तर कोविड-19 मरीजों के लिए आरक्षित रखेंगे. राज्‍य सरकार ने राजस्‍थान महामारी अधिनियम 2020 की धारा चार में दी हुई शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किया है. इससे पहले 12 अप्रैल को अस्‍पतालों में 30 और 40 प्रतिशत बिस्तर आरक्षित करने का आदेश दिया गया था, लेकिन राज्‍य में संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्‍या को देखते हुए क्षमता को आगे बढ़ाया गया है.

अस्पतालों को कोविड-19 मरीजों का इलाज करने का आदेश

गौरतलब है कि राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकार्ड 14,622 नये मामले उजागर हुए और कुल संक्रमितों संख्या बढ़कर 4,53,407 हो गई है. पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कारण 62 मरीजों की मौत हो जाने से महामारी में अबतक 3330 लोग जान गंवा चुके हैं. राज्य में कोविड-19 के इलाजरत मरीज बढ़कर 96,366 हो गये हैं. 

Coronavirus in Nagaland: दीमापुर में शुक्रवार रात से लगेगा नाइट कर्फ्यू, दुकानें, रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

कोरोना मरीजों को मुफ्त में Fabiflu दे रहे हैं गौतम गंभीर, AAP ने कहा- दवा का भंडारण अपराध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस बोली- 'किसी ने नहीं रोका'
पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस बोली- 'किसी ने नहीं रोका'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
हैदराबाद में ओवैसी ने फहराया तिरंगा, कैसे मनाया स्वतंत्रता दिवस, देखें वीडियो
हैदराबाद में ओवैसी ने फहराया तिरंगा, कैसे मनाया स्वतंत्रता दिवस, देखें वीडियो

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget