एक्सप्लोरर

राजस्थानः कोटा में पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

अब महिला की अर्जी पर पति शाहरुख और दो गवाह तोलाराम और गुलाम नबी के खिलाफ मूंडवा थाने में तीन तलाक कानून की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है.

जयपुरः कोटा के बाद राजस्थान के एक अन्य जिले नागौर से भी मंगलवार को ही तीन तलाक़ का मामला सामने आ गया. तीन तलाक़ पर क़ानून बनने के बाद नागौर में ये दूसरा मामला उजागर हुआ. नागौर के मूंडवा की एक विवाहिता ने अपने बीकानेर निवासी पति व दो अन्य लोगों के खिलाफ तीन तलाक का मामला दर्ज करवाया है.

विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा. इसके बाद वह अपने पीहर मूंडवा आ गई. उसने अपने पति और सास-ससुर पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया था. जो नागौर कोर्ट में विचाराधीन है. पिछले दिनों पति ने दो गवाहों के दस्तखत के साथ उसे तलाक का नोटिस भिजवा दिया.

महिला का आरोप दहेज के लिए किया जा रहा है प्रताड़ित

अब महिला की अर्जी पर पति शाहरुख और दो गवाह तोलाराम और गुलाम नबी के खिलाफ मूंडवा थाने में तीन तलाक कानून की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है. मूंडवा निवासी इस महिला की शादी 2013 में बीकानेर निवासी शाहरुख के साथ हुई थी.

महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में उसे कम दहेज लाने की बात को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा. इस पर तीन साल पहले वह ससुराल बीकानेर से मूंडवा आकर अपने पीहर में रहने लगी. उसने पति शाहरुख, ससुर सलीम, सास रमजानी, गुलाम सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया था. जो अभी भी नागौर कोर्ट में विचाराधीन है.

नोटिस भेजकर दिया तलाक

महिला का आरोप है कि पिछले दिनों पति शाहरुख ने उसे नोटिस भिजवाकर तलाक दे दिया. जिस पर बतौर गवाह तोलाराम और गुलाम नबी के दस्तखत भी हैं. इस पर उसने सिविल जज और न्यायिक मजिस्ट्रेट नागौर के समक्ष पेश कर 3/4 मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अध्यादेश 2018 और धारा 120 बी के तहत मामला दर्ज करने की मांग की.

इस पर कोर्ट ने मूंडवा थाना पुलिस को इस संबंध में मामला दर्ज करने के निर्देश दिए. इस पूरे मामले में नागौर एसपी डॉ विकास पाठक का कहना है कि महिला की रिपोर्ट के आधार पर तीन लोगों पर तीन तलाक की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले में अनुसंधान किया जा रहा है.

कोटा के बहुचर्चित मां-बेटी हत्याकांड में दोषियों को फांसी की सजा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget