एक्सप्लोरर

Elections 2023: कांग्रेस ने राजस्थान और तेलंगाना के लिए बनाई चुनाव समिति, किसे मिली कमान?

Rajasthan Election 2023: इस साल के आखिर में होने वाले राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव को देखते कांग्रेस ने गुरुवार (20 जुलाई) को राज्य चुनाव कमेटी गठित की. 

Telangana Election 2023: इस साल के आखिर में होने वाले राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव को देखते कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है. इसको लेकर गुरुवार (20 जुलाई) को कांग्रेस ने दोनों प्रदेश के लिए राज्य चुनाव कमेटी गठित की. राजस्थान के लिए 29 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का तो तेलंगाना के लिए 26 सदस्यीय प्रदेश इलेक्शन कमेटी का गठन किया. 

राजस्थान के लिए बनाई गई की कांग्रेस की चुनाव समिति में गोविंद सिंह डोटासरा (चेयरमैन), मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित कई नेताओं को जगह दी गई. वहीं तेलंगाना वाली स्टेट इलेकशन कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी (चेयरमैन) और कांग्रेस विधायक भट्टी विक्रमार्का मल्लू सहित कई नेता है. 

राजस्थान की चुनाव समिति में कौन-कौन नेता है?
कांग्रेस ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि कमेटी में जितेंद्र सिंह, रघुवीर मीणा, रामेश्वर डूडी, मोहन प्रकाश, रघु शर्मा, हरिश चौधरी, लालचंद कटारिया, महेंद्र जीत सिंह मालवीय, रामलाल जाट, प्रमोद जैन और रमेश चंद मीणा है. 

इसके अलावा कमेटी में उदय लाल आंजना, प्रताप सिंह खाचरियावास, शाले मोहम्मद, ममता भूपेश, भजन लाल जाटव, गोविंद सिंह मेघवाल, शकुंतला रावत, मुरारी लाल मीणा, अशोक चांदना, राजेंद्र यादव, सुखराम बिश्नोई, नीरज डांगी, धीरज गुर्जर, जुबैर खान और ललित तुनवाल है.  

तेलंगाना की चुनाव समिति में किसे मिली जगह?
तेलंगाना की चुनाव समिति में कांग्रेस ने टी जीवन रेड्डी, बोम्मा महेश कुमार गौड़, जग्गा रेड्डी, जी गीता रेड्डी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, एम अंजन कुमार यादव, कुंदरू जन्ना रेड्डी और वी हनुमंत राव सहित कई नेताओं को जगह दी है. 

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए चुनाव समिति के गठन को स्वीकृति प्रदान की. 

ये भी पढ़ें- PM Modi Speech: पीएम मोदी बोले- 'तेलंगाना सरकार सबसे भ्रष्ट', सीएम KCR के बेटे ने कहा- पहले खुद की...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget