एक्सप्लोरर

'शॉक लगा मोमेंट...', सीएम के लिए भजनलाल शर्मा के नाम वाली पर्ची खोलते ही ऐसा था वसुंधरा राजे का रिएक्शन, आप भी देखें

Vasundhara Raje Video: BJP विधायक दल की बैठक में वसुंधरा राजे ने भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा. इस दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वसुंधरा के चेहरे ने ही सारी चीजें बयां कर दीं.

Rajasthan New CM Bhajanlal Sharma: राजस्थान को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. बीजेपी ने सभी को सरप्राइज करते हुए भजनलाल शर्मा को राज्य की कमान दी है. इस नाम की घोषणा के लिए जयपुर में बीजेपी दफ्तर में विधायक दल की बैठक हुई. बैठक में पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह के साथ वसुंधरा राजे और अन्य वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद थे. 

इस बैठक के लिए राजनाथ सिंह, बीजेपी के बाकी केंद्रीय पर्यवेक्षक और वसुंधरा राजे एक साथ पहुंचे. तब वसुंधरा के बाएं हाथ में मोबाइल के साथ एक पर्ची भी थी.

कुर्सी पर बैठने के बाद वसुंधरा ने राजनाथ सिंह से कुछ पूछा. राजनाथ सिंह के हावभाव से लगा कि उन्होंने हामी भरी है. इसके बाद वसुंधरा राजे ने पर्ची खोली और इसी के साथ उनके चेहरे की रंगत बदल गई. इसी पर्ची में भजनलाल का नाम लिखा था. दरअसल, वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे मानी जा रही थीं.

वसुंधरा ने दिखाई ताकत

इसके लिए 3 दिसंबर को नतीजे आने के बाद से ही वसुंधरा राजे ने अपनी ताकत दिखाने की पूरी कोशिश की. चार और पांच दिसंबर को उन्होंने जयपुर में अपने करीबी विधायकों के साथ बैठक की. इसके बाद दिल्ली पहुंचीं. यहां उनकी मुलाकात बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई.

दिल्ली से लौटने के बाद भी जयपुर में वसुंधरा राजे ने विधायकों से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ने वसुंधरा राजे के सामने स्पीकर बनाने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया.

विपक्ष का तंज

वसुंधरा राजे के रिएक्शन को लेकर ही विपक्षी दलों ने तंज किया है. यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''अक्कड़ बक्कड़ बंबे बो...'. वहीं वकील और कांग्रेस के नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि पूर्व सीएम के लिए शॉक लगा मोमेंट.

इसके बाद वसुंधरा राजे ने भजनलाल के नाम का प्रस्ताव. दरअसल बीजेपी में ये परंपरा देखी गई है कि अगर किसी कद्दावर की जगह किसी नए नेता को मुख्यमंत्री बनाना होता है तो उसके नाम का प्रस्ताव उसी नेता से रखवाती है. छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के नाम का प्रस्ताव रमन सिंह ने रखा और मध्य प्रदेश में मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव शिवराज सिंह चौहान ने रखा.

कहानी भजनलाल की: टिकट मिलते ही हुई बीजेपी में बगावत, पहला चुनाव जीतते ही दो बार की सीएम वसुंधरा को पछाड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
Xप्लेन: भारत में फ्लाइट में बंदूक ले जाने के क्या हैं नियम? जानिए
Xप्लेन: भारत में फ्लाइट में बंदूक ले जाने के क्या हैं नियम? जानिए

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget