एक्सप्लोरर

राजस्थान: सीएम गहलोत के करीबियों पर हुए IT के छापे में कई बड़े खुलासे, अब तक 12 करोड़ से अधिक कैश बरामद

आयकर विभाग ने ये छापेमारी सोमवार को की थी. जयुपर, मुंबई और दिल्ली में छापेमारी की गई थी. अब तक बारह करोड़ से ज्यादा की नकदी बरामद हो चुकी है.

नई दिल्ली: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबियों के यहां पड़े आयकर छापे में बड़े खुलासे हुए हैं. इस छापे के दौरान मुख्यमंत्री के 'शैडो' कहे जाने वाले शख्स के यहां से एक पर्सनल डायरी बरामद होने से सनसनी मची है. साथ ही बैंकों में नौकरों के नाम पर लॉकर पाए गए हैं. इन लोगों से अब तक 12 करोड़ से ज्यादा की नकदी बरामद हो चुकी है.

जबकि कई लॉकर अभी खोले जाने बाकी हैं. जांच का आलम यह है कि राजनेताओं की दबंगई को देखते हुए आयकर विभाग ने अपनी जांच जयपुर से मुंबई ट्रांसफर कर दी है. आयकर विभाग ने पिछले सप्ताह राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी लोगों धर्मेंद्र राठौर, राजीव अरोड़ा कोठारी और गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के पार्टनर रतन कांत शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी की थी. यह छापेमारी दिल्ली, मुंबई और जयपुर में हुई थी.

इन छापों के दौरान जो बरामदगी हुई है उनमें मिली एक पर्सनल डायरी ने इस पूरे मामले में सनसनी मचा दी है. आयकर सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 'शैडो' कहे जाने वाले इस शख्स के यहां से दो डायरिया बरामद हुई थीं. इनमें से एक डायरी में करोड़ों रुपए के लेन-देन का हिसाब था जबकि दूसरी डायरी में अनेक लोगों का काला चिट्ठा और उनके बारे में दी गई व्यक्तिगत राय मौजूद थी.

आयकर सूत्रों के मुताबिक इस डायरी में अनेक वीआईपी लोगों के बीच में हुई मुलाकात का ब्यौरा दर्ज है. साथ ही डायरी में कुछ जगहों पर इस मुलाकात के दौरान क्या हुआ इसका ब्यौरा भी दर्ज है. इस डायरी को लेकर आयकर अधिकारियों और अशोक गहलोत के खासमखास कहे जाने वाले शख्स के बीच छापे के दौरान हाथापाई की भी नौबत आ पहुंची थी.

लेकिन अंत में आयकर अधिकारियों ने इन तमाम दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया इनमें से दस्तावेज भी बरामद हुए हैं. जिनमें कच्चे काजू करोड़ों रुपए के लेन-देन का जिक्र है. इसके अलावा अनेक लॉकर भी मिले हैं इन लोगों से अब तक 12 करोड़ से ज्यादा की नकदी बरामद हो चुकी है. जबकि कुछ लॉकर अभी भी खोले जाने बाकी हैं.

आयकर सूत्रों के मुताबिक आरंभिक जांच के दौरान पाया गया कि यह लॉकर कंपनी के मुलाजिमों के नाम पर थे. जब इन नौकरों से पूछा गया तो प्रारंभिक पूछताछ में नौकरों ने स्वीकार किया कि यह लॉकर उनके मालिकों ने खुलवाए हैं और इसमें क्या रखा है यह वही जानते हैं. आयकर विभाग सूत्रों ने बताया कि जयपुर में एक घर में पड़ रहे छापे के दौरान वहां कुछ राजनीतिक लोग भी आ गए थे.

जांच कर रही आयकर टीम के साथ अभद्रता और देख लेने की धमकी भी दी गई थी. इसके चलते आयकर विभाग ने इस मामले की जांच जयपुर की जगह मुंबई डिवीजन से कराने का निर्णय लिया है. इस मामले में मुंबई में भी वैभव गहलोत के करीबी और पार्टनर रतन कांत शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी हुई थी. आयकर सूत्रों के मुताबिक अब तक की छापेमारी के दौरान जो दस्तावेज बरामद हुए हैं उनमें करोड़ों रुपए की आयकर चोरी का पता चला है. साथ ही इस मामले की जांच की आंच मुख्यमंत्री गहलोत के बेटे से होती हुई मुख्यमंत्री तक भी पहुंच सकती है.

यह भी पढ़ें.

जलभराव से हुई मौत पर एमसीडी का बयान, कहा- मिंटो रोड ब्रिज दिल्ली सरकार के PWD के अधीन

सीएम अशोक गहलोत बोले- ऑडियो टेप बिल्कुल सही, अमेरिका भेज कर जांच करा लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget