एक्सप्लोरर

करौली हिंसा को लेकर सीएम अशोक गहलोत का केंद्र और पीएम मोदी पर बड़ा हमला, जानें क्या कहा

राजस्थान के सीएम गहलोत ने कहा कि, राजस्थान में हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर पीएम मोदी को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और इसकी निंदा करनी चाहिए.

राजस्थान के करौली में हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. गहलोत ने कहा है कि इस पूरी घटना की जिम्मेदारी केंद्र सरकार को लेनी चाहिए. इतना ही नहीं गहलोत ने पीएम मोदी से इस मामले को लेकर चुप्पी तोड़ने को कहा है. 

केंद्र को देना चाहिए सख्त मैसेज
राजस्थान के सीएम गहलोत ने कहा कि, राजस्थान में हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर पीएम मोदी को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और इसकी निंदा करनी चाहिए. कानून-व्यवस्था को बनाए रखना उनका कर्तव्य है. मैं उनसे अपील करता हूं कि वो इस मुद्दे पर बात करें. करौली में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि, ये सभी का अधिकार है कि वो अपने धर्म को फैलाएं, लेकिन डीजे पर तेज गाने चलाना, नारे लगाना और उपद्रव करने से दंगे भड़कते हैं. ऐसे में मासूम लोग फंसते हैं और जो लोग इसमें शामिल नहीं होते वो मारे जाते हैं. देश में इस तरह की हिंसा को रोकने के लिए केंद्र सरकार को कड़ा संदेश देना चाहिए. 

करौली मामले में हो रही गिरफ्तारियां
राजस्थान के करौली में हुई हिंसा को लेकर लगातार गिरफ्तारियां जारी हैं. पुलिस ने अब तक 46 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है. वहीं कुछ लोग हिरासत में भी लिए गए हैं. साथ ही इन लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. पुलिस के मुताबिक कई मोटरसाइकिल और गाड़ियों को भी जब्त किया गया है. इस मामले को देखते हुए सीएम गहलोत ने तमाम अधिकारियों के साथ एक बैठक भी बुलाई. 

कैसे हुई थी हिंसा?
दरअसल 2 अप्रैल यानी बीते शनिवार को राजस्थान के करौली में कुछ हिंदू संगठनों ने एक रैली निकाली. ये एक बाइक रैली थी. लेकिन जब रैली मुस्लिम बहुल इलाके से गुजर रही थी, तभी कुछ लोगों ने रैली पर पत्थर फेंक दिए. जिससे हिंसा भड़कनी शुरू हो गई. इसके बाद कुछ लोगों ने आगजनी शुरू कर दी. कुछ दुकानों में भी तोड़फोड़ हुई. कुछ गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया. घटना के बाद पूरे इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया गया और भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती हुई. राजस्थान पुलिस के तमाम आला अधिकारियों को भी मौके पर तैनात किया गया. साथ ही हिंसाग्रस्त इलाके में पूरी तरह कर्फ्यू लगा दिया गया. 

ये भी पढ़ें - 

योगी सरकार की एक और बड़ी कार्रवाई, अब औरेया के डीएम सुनील वर्मा भी हुए सस्पेंड

संसद में अमित शाह बोले- मैं कभी किसी को नहीं डांटता, गुस्सा भी नहीं होता...बस कश्मीर के सवाल पर हो जाता हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget