एक्सप्लोरर

योगी सरकार की एक और बड़ी कार्रवाई, अब औरेया के डीएम सुनील वर्मा भी हुए सस्पेंड

बताया गया है कि सस्पेंड करने के अलावा डीएम सुनील वर्मा के खिलाफ विजिलेंस जांच के भी आदेश जारी किए गए हैं. औरेया डीएम के खिलाफ पिछले काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं.

उत्तर प्रदेश में लगातार अधिकारियों पर एक्शन लिया जा रहा है. पिछले कुछ दिन में कई अधिकारियों पर भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर गाज गिर चुकी है. इसी बीच अब एक और अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है. योगी सरकार की तरफ से ओरैया के डीएम सुनील वर्मा को सस्पेंड किया गया है. उनके खिलाफ काम में लापरवाही और करप्शन की शिकायत मिलने के बाद ये कार्रवाई की गई है. 

बताया गया है कि सस्पेंड करने के अलावा डीएम सुनील वर्मा के खिलाफ विजिलेंस जांच के भी आदेश जारी किए गए हैं. औरेया डीएम के खिलाफ पिछले काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं, साथ ही उन पर भ्रष्टाचार के भी कई आरोप लगाए गए हैं. 

पहले भी नप चुके हैं अधिकारी
औरेया डीएम से पहले भी योगी सरकार की तरफ से कई अधिकारियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की गई है. बताया जा रहा है कि आगे भी कुछ ऐसे ही अधिकारियों पर गाज गिर सकती है. इससे पहले सोनभद्र के डीएम को सस्पेंड किया गया था. सोनभद्र जिले के डीएम टीके शिबू पर अवैध खनन मामलों में लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप थे. साथ ही चुनाव के दौरान भी लापरवाही बरतने का आरोप लगा था. जिसके बाद योगी सरकार की तरफ से उनके खिलाफ एक्शन लिया गया. 

सोनभद्र के डीएम के बाद दूसरी बड़ी कार्रवाई आईपीएस अधिकारी के खिलाफ हुई. गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) पवन कुमार को भी सस्पेंड किया गया. उनके खिलाफ अपराध न रोक पाने और कर्तव्यों का पालन नहीं करने के आरोप हैं. जिसके चलते उनकी शिकायतें उच्च स्तर तक पहुंच रही थीं. 

भ्रष्ट अधिकारियों में दहशत
यूपी में अधिकारियों के खिलाफ हो रहे इस एक्शन के बाद पूरे सूबे में हलचल तेज है. जिन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते आए हैं, उन्हें अब खुद पर कार्रवाई का डर सता रहा है. ऐसे तमाम अधिकारी दहशत में हैं. साथ ही आने वाले दिनों में ऐसे ही कुछ और फैसले देखने को मिल सकते हैं. यूपी में दूसरी बार सरकार बनाने के बाद सीएम योगी की तरफ से भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार इस तरह की कार्रवाई की जा रही है. इससे ये मैसेज देने की कोशिश हो रही है कि किसी भी हाल में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बड़े अधिकारियों के खिलाफ शिकायत आने पर वो नप सकते हैं. 

ये भी पढ़ें - 

संसद में अमित शाह बोले- मैं कभी किसी को नहीं डांटता, गुस्सा भी नहीं होता...बस कश्मीर के सवाल पर हो जाता हूं

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर राज्यसभा में हंगामा, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget