एक्सप्लोरर

राजस्थान: महिलाओं के साथ होने वाले अपराध में बढ़ोतरी, पुलिस ने जारी किया आंकड़ा

कोरोना संक्रमण की वजह से लागू लॉकडाउन के दौरान क्राइम के ग्राफ में बढ़ोतरी देखने को मिली है. दूसरा पहलू ये है कि जो मामले दर्ज हुए उसके निपटारे की रफ्तार काफी धीमी रही.

जयपुर: राजस्थान में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध लगातार बढ़ रहे हैं. खुद राजस्थान पुलिस की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल की तुलना में मई 2021 में महिलाओं के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं में इजाफा हुआ है. ये आंकड़े इसलिए चौंकाने वाले हैं क्योंकि कोरोना की वजह से लागू लॉकडाउन में अपराधों का ग्राफ काफी बढ़ा है. दूसरा पहलू ये भी है कि दर्ज हुए मामलों में निस्तारण की रफ़्तार काफी धीमी रही.

राजस्थान पुलिस के पिछले तीन साल के जारी महिला अपराधों के आंकड़ों के अनुसार साल 2019 में छेड़छाड़ के कुल 3054 मामले दर्ज हुए थे जो साल 2020 में कम होकर 2978 रह गए लेकिन साल 2021 के दौरान मई तक ऐसे मामले बेतहाशा बढ़ गए और इनकी संख्या 3508 तक पहुंच गई. रेप के मामलों में तो इस साल मई तक बेहद बढ़े हैं.

साल 2019 में जहां कुल 2298 और साल 2020 में 1807 रेप के केस दर्ज हुए थे वहीं इस साल मई तक कुल 2461 रेप केस दर्ज हो चुके हैं. महिला उत्पीड़न के दर्ज मामले भी इस साल बढ़े हैं. साल 2019 के 7058 और साल 2020 में दर्ज 4103 मामलों की तुलना में साल 2021 मई तक महिला उत्पीड़न के 6254 मामले अब तक दर्ज किये जा चुके हैं.  

साल 2019 से 2021 के मई महीने तक के इन आंकड़ों में एक राहत जरुर देखने को मिली कि साल 2019 में दहेज़ हत्या के 176 और साल 2020 के 187 मामलो की तुलना में इस साल मई तक दहेज़ हत्या के 178 मामले दर्ज हुए. लेकिन दहेज़ की वजह से हुई आत्महत्या के मामलों में भी इस साल वृद्धि हुई है. साल 2019 में 76 और साल 2020 में 63 दहेज़ आत्महत्या के मामले पंजीकृत हुए थे जबकि मौजूदा साल में अब तक कुल 86 मामले पूरे राज्य में दर्ज हो चुके है.

अपराध लगातार बढ़ रहे है लेकिन पुलिस की इन मामलों में जांच और अनुसंधान की रफ़्तार बेहद धीमी है जो राज्य की पुलिस के कामकाज पर सवालिया निशान लगाती है. साल 2021 में दर्ज हुए छेड़छाड़ के कुल दर्ज 3508 मामलों में से 1369 अब तक पेंडिंग है. इसी तरह रेप के कुल दर्ज 2461 मामलों में से 1120 मामलों का भी अब तक निस्तारण नहीं हुआ है.

दहेज़ मृत्यु के कुल दर्ज 178 मामलों की पेंडिग हालत तो और भी ज़्यादा विकट है क्योंकि 113 मामले अभी भी पेंडिंग चल रहे हैं. ऐसा ही हाल महिला उत्पीड़न के कुल दर्ज 6254 मामलों का है, कुल 2369 मामले पेंडिग होना इस बात को दर्शाता है कि महिला उत्पीड़न के मामलों को लेकर राज्य पुलिस कितनी संवेदनशील है.

Tamil Nadu Lockdown: तमिलनाडु में 19 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन, पाबंदियों में अतिरिक्त छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘BJP में अब नो एंट्री’: इस बार दलबदलुओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल की सियासत में नया सस्पेंस
‘BJP में अब नो एंट्री’: इस बार दलबदलुओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल की सियासत में नया सस्पेंस
BJP Candidates List 2026: असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम, CM हिमंता इस सीट से लड़ेंगे
असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम, CM हिमंता इस सीट से लड़ेंगे
India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'बिना किसी ठोस आधार के महिला के चरित्र पर कीचड़ उछालना सामाजिक हिंसा...', केरल HC की अहम टिप्पणी
'बिना किसी ठोस आधार के महिला के चरित्र पर कीचड़ उछालना सामाजिक हिंसा...', केरल HC की अहम टिप्पणी

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP Candidates List 2026: असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम, CM हिमंता इस सीट से लड़ेंगे
असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम, CM हिमंता इस सीट से लड़ेंगे
UP Panchayat Chunav: यूपी में कब कराए जाएंगे पंचायत चुनाव? अटकलों के बीच ओम प्रकाश राजभर ने दिया जवाब
यूपी में कब कराए जाएंगे पंचायत चुनाव? अटकलों के बीच ओम प्रकाश राजभर ने दिया जवाब
LPG Gas Production: LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
Watch: हार्दिक पांड्या के घर आई चमचमाती Ferrari, उनकी गर्लफ्रेंड ने उतारी आरती
Watch: हार्दिक पांड्या के घर आई चमचमाती Ferrari, उनकी गर्लफ्रेंड ने उतारी आरती
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' की 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग तय! दोपहर 12 बजे तक का कलेक्शन 60 करोड़ के पार
Live: 'धुरंधर 2' की 100 करोड़ की ओपनिंग तय! दोपहर 12 बजे तक का कलेक्शन 60 करोड़ के पार
Iran-US War: अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने ट्रंप की खोल दी पोल, बोले- 'उन्होंने झूठ कहा, परमाणु हथियार का कोई खतरा नहीं था...'
अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने ट्रंप की खोल दी पोल, बोले- 'उन्होंने झूठ कहा, परमाणु हथियार का कोई खतरा नहीं था...'
कीचड़ में लेटकर कपल ने कराया अनोखा प्री-वेडिंग शूट, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स लेने लगे मजे
कीचड़ में लेटकर कपल ने कराया अनोखा प्री-वेडिंग शूट, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स लेने लगे मजे
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
Embed widget