एक्सप्लोरर

Tamil Nadu Lockdown: तमिलनाडु में 19 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन, पाबंदियों में अतिरिक्त छूट

तमिलनाडु सरकार ने राज्य में कर्फ्यू को 19 जुलाई की सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया है. हालांकि लोगों को कुछ अतिरिक्त छूट भी दी गई है.

चेन्नई: तमिलनाडु में कोरोना के मामले कम होने के बावजूद राज्य सरकार अभी पूरी तरह से छूट देने के मूड में नहीं दिख रही है. एमके स्टॉलिन सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन को 19 जुलाई तक बढ़ा दिया है. हालांकि कुछ राहत भी दी गई है. होटल, चाय की दुकान, बेकरी, सड़क किनारे की दुकानें, नाश्ते की दुकानें 50 फीसदी ग्राहकों की क्षमता के साथ रात 9 बजे तक खुल सकती हैं. वहीं स्कूल, कॉलेज, थिएटर, बार, स्विमिंग पूल, चिड़ियाघर बंद रहेंगे.

अंतरराज्यीय परिवहन (पुडुचेरी को छोड़कर) और सामाजिक/राजनीतिक/सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक है. पुडुचेरी के लिए बसों का संचालन जारी रहेगा. जिन दुकानों और अन्य गतिविधियों को रात 8 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई थी, अब उन्हें रात 9 बजे तक खुले रहने की अनुमति दी जाएगी. 

लॉकडाउन के दौरान क्या खुलेगा क्या बंद रहेगा

  • केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा आयोजित रोजगार के संबंध में लिखित परीक्षा की अनुमति
  • सभी स्टोर रात 9 बजे तक खुले रह सकते हैं
  • रेस्तरां, चाय की दुकानें, बेकरी 50 फीसदी ग्राहकों के साथ रात 9 बजे तक संचालित हो सकते हैं
  • पुडुचेरी के लिए बस सेवा शुरू कर सकते हैं
  • पुडुचेरी के अलावा किसी भी पड़ोसी राज्य के लिए बस सेवा की अनुमति नहीं
  • स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघर, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, राजनीतिक और धार्मिक आयोजनों को रोक जारी रहेगी
  • शादियों में केवल 50 लोग और शोक समारोह में 20 लोगों को अनुमति दी जाती है

तमिलनाडु में कोरोना की स्थिति
तमिलनाडु में कोरोना वायरस के नए मरीजों की संख्या में गिरावट जारी है. पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3921 नए मरीज मिले जिसके बाद कुल मामले 25.10 लाख पहुंच गए. वहीं 69 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 33322 हो गया है. दिन में 3411 संक्रमितों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिसके बाद संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 24,46,552 पहुंच गई है. राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 33,224 रह गई है. 29 जिलों में संक्रमण के मामले दहाई की संख्या में रिपोर्ट हुए हैं जबकि 13 जिलों में किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें-
UP Population Control Bill: यूपी में 2 से अधिक बच्चे होने पर सरकारी नौकरी नहीं, जनसंख्या नियंत्रण विधेयक का ड्राफ्ट तैयार

कोरोना की तीसरी लहर आई तो जनता ही होगी जिम्मेदार, 57 फीसदी लोग यही मानते हैं- सर्वे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में खरगे ने LPG गैस की बात की तो रिजिजू ने तुरंत टोक दिया, नड्डा बोले- विपत्ति भारत के चलते नहीं
राज्यसभा में खरगे ने LPG गैस की बात की तो रिजिजू ने तुरंत टोक दिया, नड्डा बोले- विपत्ति भारत के चलते नहीं
ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित पोस्ट लिखने वाले प्रोफेसर महमूदाबाद के खिलाफ नहीं चलेगा केस, SC में हरियाणा सरकार ने क्या कहा?
ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित पोस्ट लिखने वाले प्रोफेसर महमूदाबाद के खिलाफ नहीं चलेगा केस, SC में हरियाणा सरकार ने क्या कहा?
ED Raid in Bengal: चुनावों का ऐलान होते ही बंगाल में ED का एक्शन शुरू, जानें किस मामले में की छापेमारी
चुनावों का ऐलान होते ही बंगाल में ED का एक्शन शुरू, जानें किस मामले में की छापेमारी
ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 गंभीर
ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 गंभीर

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट की जंग के बीच सोशल मीडिया पर शेयर किया फर्जी वीडियो, UAE ने गिरफ्तार कर लिए 19 भारतीय
मिडिल ईस्ट की जंग के बीच सोशल मीडिया पर शेयर किया फर्जी वीडियो, UAE ने गिरफ्तार कर लिए 19 भारतीय
UP में इस मुद्दे पर साथ आए अखिलेश यादव, मायावती और राहुल गांधी, केंद्र से की बड़ी मांग
UP में इस मुद्दे पर साथ आए अखिलेश यादव, मायावती और राहुल गांधी, केंद्र से की बड़ी मांग
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
Diabetes Symptoms: क्या आप सही तरह से सो रहे हैं, आपका स्लीप पैटर्न तय कर रहा है आपकी शुगर! जानिए कैसे?
क्या आप सही तरह से सो रहे हैं, आपका स्लीप पैटर्न तय कर रहा है आपकी शुगर! जानिए कैसे?
RBSE Result 2026 Date: राजस्थान बोर्ड इस हफ्ते में जारी कर सकता है 10वीं-12वीं के नतीजे, जानें कहां कर सकेंगे चेक
राजस्थान बोर्ड इस हफ्ते में जारी कर सकता है 10वीं-12वीं के नतीजे, जानें कहां कर सकेंगे चेक
Embed widget