एक्सप्लोरर

राजस्थान सरकार ने की पेट्रोल-डीजल पर वैट में दो प्रतिशत की कमी, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट की दर में 2 प्रतिशत की कमी करने का आदेश जारी किया है. यह आदेश गुरुवार रात 12 से प्रभावी हो गया है. जिससे अब राजस्थान में लोगों को पेट्रोल और डीजल के दामों काफी राहत मिलेगी.

जयपुरः राजस्थान सरकार ने प्रदेश वासियों को डीजल और पेट्रोल के दामों में बड़ी राहत दी है. राज्य सरकार ने राज्य में पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट की दर में 2 प्रतिशत की कमी कर दी है. जिसके कारण पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से लोगों को राहत दी है. इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं. यह आदेश 28 जनवरी रात 12 बजे से प्रभावी होंगे.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम लंबे समय तक न्यूनतम स्तर पर होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम उच्चतम स्तर पर होने से महंगाई बढ़ रही है और आमजन को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार की ओर से वर्तमान में पेट्रोल पर 32 रुपये 98 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 31 रुपये 83 पैसे प्रति लीटर उत्पाद शुल्क लिया जा रहा है, जो ‘बहुत ज्यादा’ है.

केंद्र सरकार से की दाम करने की मांग

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भारत सरकार की नीतियों के कारण राजस्थान सहित सभी राज्यों को राजस्व की भारी हानि हो रही है और आमजन को महंगे पेट्रोल-डीजल की मार झेलनी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जो पहल की है, केन्द्र सरकार भी उसका अनुसरण करे और पेट्रोल और डीजल पर केन्द्रीय करों में कमी लाकर लोगों को राहत दे.

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

बता दें कि आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 86.30 रुपए और डीजल का दाम 76.48 रुपए रहा, मुंबई में पेट्रोल का दाम 92.86 रुपए और डीजल का दाम 83.30 रुपए रहा. चेन्नई में पेट्रोल का दाम 88.82 रुपए और डीजल का दाम 81.71 रुपए रहा. वहीं कोलकाता में पेट्रोल का दाम 87.69 रुपए और डीजल का दाम 80.08 रुपए रहा.

इसे भी पढ़ेंः फिर शुरू होगी तेजस एक्सप्रेस, कम होगा किराया, इस तारीख से शुरू होगी बुकिंग

प्रधानमंत्री मोदी ने अबू धाबी के युवराज से की बात, कोविड-19 महामारी पर की चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget