एक्सप्लोरर

Rajasthan Encroachment Drive: राजस्थान में अतिक्रमण को लेकर नहीं थमा बवाल, प्रभावित लोगों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

सराय बाजार के मौका मुआयने के दौरान धरने पर बैठे लोगों की ओर से प्रशासन और ईओ के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया. इस दौरान सड़क पर नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया गया.

राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ में अतिक्रमण को लेकर शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के सामने अतिक्रमण में टूटे हुए घरों के आश्रितों ने प्रदर्शन किया. इस इलाके में अब तक 140 से ज्यादा दुकानें तोड़ी जा चुकी है. नगर परिषद की बैठक में लिए गए फैसले के बाद मास्टर प्लान के तहत सराय बाजार में ये कार्रवाई 17-18 अप्रैल को की गयी.
 
सोमवार को अलवर जिला कलेक्टर और एसपी राजगढ़ के घटनास्थल पर पहुंचे. जिला कलेक्टर नकाते शिवप्रसाद और एसपी तेजस्वनी गौतम ने मौके पर पहुंचकर ध्वस्त किए गए मकान, दुकान और मंदिरों का मौका मुआयना किया. हालांकि इस बीच उन्हें इस कार्रवाई से प्रभावित हुए लोगों का विरोध देखने को मिला. 

उग्र हुए प्रदर्शन कर रहे लोग

सराय बाजार के मौका मुआयने के दौरान धरने पर बैठे लोगों की ओर से प्रशासन और ईओ के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया. इस दौरान सड़क पर नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया गया. प्रदर्शन को उग्र होता देख पुलिस कुछ लोगों को गाड़ी में बैठाने लगी तो लोग भड़क गए. इस पर थोड़ी ही देर बाद उन्हें गाड़ी से उतारा गया तब जाकर मामला शांत हुआ. धरने पर बैठे लोगों का कहना था कि शांतिपूर्ण चल रहे धरने को पुलिस और प्रशासन की ओर से कुचलने का प्रयास किया गया है इसे जनता बर्दाश्त नहीं करेगी.

प्रभावित लोगों को किया गया है निश्चित

एबीपी न्यूज़ से बातचीत में जिला कलेक्टर ने बताया कि अतिक्रमण से प्रभावित लोगों को चिन्हित किया गया है. प्रभावित लोगों ने कलेक्टर को बताया कि उनके पास जमीन से जुड़े कागजात और पट्टे हैं. जो मुआवजा बनता है और इनका पुनर्वास कैसे कर सकते हैं, उनके वैध दस्तावेजों के आधार पर हम आगे का निर्णय करेंगे. 

साथ ही बिजली पानी की जो समस्या थी, वह व्यवस्था भी काफी हद तक दूर कर दी गई है. जो समस्या अभी भी है तो हम आने वाले दिनों में उसको भी दूर कर देंगे. जो लोग बिल्कुल ही बेघर हो गए है. उन प्रभावित लोगों को धर्मशाला, रैन बसेरों में रुकवाने की व्यवस्था की जाएगी और खाने-पीने की व्यवस्था हम इंदिरा रसोई से करेंगे.

घर और दुकान का किया जाएगा सर्वे 

वहीं मुआवजे से संबंधित सवाल पर उन्होंने बताया कि निश्चित रूप से लोगों ने अपनी बातें कही है. इसको लेकर हर घर और दुकान का सर्वे किया जाएगा और सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक दस्तावेज के आधार पर निर्णय लिया जाएगा. वहीं उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले में संवेदनशीलता रखी जाएगी. कैसे उनका पुनर्स्थापन हो हम इसी पर फोकस रखेंगे. अधिकारियों ने जांच के संबंध में जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है. 

उन्होंने बताया कि डीएलबी के डिप्टी डायरेक्टर और लोकल बॉडी इस मामले की जांच कर रहे हैं. डीएम ने बताया कि नगरपालिका और उपखंड अधिकारी की भूमिका की जांच बीड़ा कमिश्नर करेंगे. जांच के अनुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी. जितनी भी दुकान, मकान और मंदिर हैं, उनका जिस तरीके से पुनर्वास हो सकता होगा उसी दिशा में सही तरीके से कानूनी रूप से आगे की कार्यवाही की जाएगी.

Hanuman Chalisa Row: हनुमान चालीसा को लेकर विवाद पर भड़के सीएम उद्धव ठाकरे, कहा- हमें पता है दादागिरी को कैसे तोड़ा जाता है

बॉम्बे हाई कोर्ट से सांसद Navneet Rana को झटका, दूसरी एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget