एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, कहा- 'पीएम मोदी अमीरों के लिए काम करते हैं'

Rajasthan Election: राजस्थान के चूरू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अमीरों के लिए काम करते हैं.

Rajasthan Assembly Election: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब देशभर में लोग मर रहे थे, तब पीएम मोदी थाली बजवा रहे थे और मोबाइल की लाइट जलवा रहे थे. इतना ही नहीं कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री पर पूंजीपतियों के लिए काम करने का भी आरोप लगाया.

राजस्थान के चूरू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "यहां हम गरीबों की सरकार चलाते हैं, हम आपकी रक्षा करते हैं. वहीं, नरेंद्र मोदी ने जीएसटी लागू किया और पहली बार देश के किसानों को टैक्स देना पड़ रहा है. उन्होंने (पीएम मोदी) नोटबंदी की और सभी छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया."

'कांग्रेस की सरकार मतलब किसान और मजदूर की सरकार'
कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि आज पीएम मोदी की गांरटी पर लोग हंसते है. उन्होंने 15 लाख देने का वादा किया था. क्या वह लोगों को मिल गया. मोदी की गांरटी मतलब है अडानी की गांरटी और कांग्रेस की सरकार मतलब किसान और मजदूर की सरकार."

उन्होंने लोगों से पूछा कि आप अडानी की सरकार चाहते हो या किसान, मजदूर और युवा की? राहुल गांधी ने दावा किया कि राजस्थान की सरकार ने लोगों के लिए बहुत काम किया है और अगर बीजेपी की सरकार सत्ता में आई तो हम लोगों ने जो किया है, उसे खत्म कर देगी और अरबपति के लिए काम करेगी.

'अमीरों के लिए काम करते पीएम मोदी'
कांग्रेस सांसद ने कहा कि जहां भी देखो, अडानी कुछ न कुछ बिजनेस कर रहे हैं. हवाई अड्डे, बंदरगाह, सीमेंट प्लांट, सड़कें सब उसके हैं. वह (पीएम मोदी) अमीरों के लिए काम करते हैं. वह अडानी की मदद करते हैं, अडानी पैसा कमाता है और वह पैसा विदेशों में इस्तेमाल किया जाता है.

'कांग्रेस ने किसानों के साथ मिलकर खत्म किए कृषि कानून'
कृषि कानून को लेकर राहुल गांधी ने कहा, "पीएम मोदी कृषि कानून लेकर आए और कहा कि इससे किसानों को फायदा होगा, लेकिन देश के सारे किसान इसके खिलाफ धरने पर बैठ गए. किसानों ने कहा कि यह हमारा नहीं, अडानी-अंबानी का कानून है. अंत में कांग्रेस ने किसानों के साथ मिलकर इस काले कानून को खत्म किया."

यह भी पढ़ें- Manipur Violence: पेट्रोलिंग पर गए जवानों पर घात लगाकर हुआ हमला, सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद भागे उग्रवादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या भारत में पेट्रोल-LPG के बाद LNG संकट? आपके घर की बिजली तक होगी गुल
क्या भारत में पेट्रोल-LPG के बाद LNG संकट? आपके घर की बिजली तक होगी गुल
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब
Embed widget