एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: 8 सिटिंग विधायकों का कटा टिकट, बीजेपी की दूसरी लिस्ट में वसुंधरा-पुनिया जैसे हैवीवेट कैंडिडेट के नाम

Rajasthan Election: BJP ने राजस्‍थान चुनाव के ल‍िए कैंड‍िडेट की दूसरी ल‍िस्‍ट जारी कर दी है. मौजूदा 8 MLA का ट‍िकट काट द‍िया है. वसुंधरा झालारपाटन, नेता प्रत‍िपक्ष राठौड़ नई सीट तारानगर से लड़ेंगे.  

Rajasthan BJP Candidate Second List: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने दूसरी सूची जारी कर दी है. बीजेपी की इस लिस्ट में 83 उम्मीदवारों को टिकट दी गई है, जिनमें 10 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं. शन‍िवार (21 अक्‍टूबर) को जारी की गई दूसरी ल‍िस्‍ट में राजस्‍थान की पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे समेत कई द‍िग्‍गजों को फ‍िर से चुनावी समर में उतारा है. साथ ही कई सिट‍िंग व‍िधायकों को ट‍िकट काट दी गई हैं. 

बीजेपी ने झालारपाटन व‍िधानसभा से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और नेता प्रत‍िपक्ष राजेन्‍द्र राठौड़ को तारानगर सीट से चुनावी दंगल में उतारा है. इस बार राठौड़ की सीट को बदल द‍िया गया है. प‍िछला चुनाव उन्‍होंने चुरू व‍िधानसभा सीट से लड़ा था. चुरू सीट से इस बार हरलाल सहारण को ट‍िकट द‍िया गया है, जो ज‍िला अध्‍यक्ष भी हैं. 

बीजेपी ज्‍वाइन करने वालों पर जताया पूरा भरोसा
इसके अलावा बीजेपी ने उप-नेता प्रत‍िपक्ष सतीश पूनिया को भी एक बार फ‍िर से उनकी पुरानी सीट अंबेर विधानसभा से ही ट‍िकट द‍िया है. वहीं, हाल ही में बीजेपी ज्‍वाइन करने वालों को भी पार्टी ने पूरा मान द‍िया है. ज्योति मिर्धा को नागौर और महाराणा प्रताप के वंशज कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़ को नाथद्वारा से टिकट दिया गया है.  

बीजेपी के आठ सीट‍िंग व‍िधायकों का कटा टिकट
अहम बात यह है क‍ि इस बार बीजेपी ने 8 सिट‍िंग व‍िधायकों की ट‍िकट भी काटी है. चितौड़ से चंद्रभान सिंह और सांगानेर से अशोक लाहौटी को भी ट‍िकट नहीं द‍िया गया है. छह अन्‍य सिट‍िंग व‍िधायकों में जोधपुर से सूर्यकांता व्यास, सूरजगढ से सुभाष पूनिया, घाटोल से हरेन्द्र नीनामा, बड़ी सादडी से ललित ओस्तवाल, नागौर से मोहनराम चौधरी और मकराना से रुपाराम मुरावतिया शाम‍िल हैं. 

वसुंधरा के करीबी माने जाने वाले नरपत राजवी को फ‍िर उतारा मैदान में
चित्तौड़गढ़ से भैरोसिंह शेखावत के दामाद और वसुंधरा राजे के करीबी माने जाने वाले नरपत सिंह राजवी को मैदान में उतारा है. इससे पहले पार्टी ने यहां से द‍िया कुमारी को उम्‍मीदवार बनाया था, लेक‍िन अब उनकी जगह राजवी को ट‍िकट दी गई है. प‍िछला चुनाव उन्‍होंने जयपुर के विद्याधर नगर से जीता था. 

मौजूदा की जगह अब ये लड़ेंगे नए चेहरे 
ज‍िन मौजूदा व‍िधायकों की टिकट काटी गई हैं उनकी जगह पर घाटोल (एसटी) से मानशंकर निनामा, मकराना से सुमिता भींचर, बाड़ी सादड़ी से गौतम स‍िंह डाक, सूरजगढ़ से संतोष अहलावत को उतारा है. 

इनकी ट‍िकट मानी जा रही थी होल्‍ड पर 
सांगर‍िया से गुरदीप स‍िंह शहपीणी, पुष्कर से सुरेश रावत, स‍िवाना से हम्‍मीर स‍िंह भायल को ट‍िकट क्‍लीयर कर द‍िया है. इनकी सीट होल्‍ड पर रखने की संभावना जताई जा रही थी.  

पार्टी ने दूसरी सूची में कुल 10 महिलाओं को ट‍िकट द‍िया है और 10 अनुसूच‍ित जात‍ि प्रत्‍याशी भी उतारे हैं. हालांकि सेकेंड ल‍िस्‍ट में किसी सांसद आद‍ि को चुनावी समर में नहीं उतारा गया है. 

यह भी पढ़ें:
Rajasthan Elections 2023: राजस्थान के लिए BJP और Congress प्रत्याशियों के नामों पर मंथन पूरा, कभी भी आ सकती है लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयरफोर्स में सपना बनकर रह गया मेक इन इंडिया! एलसीए तेजस का क्या हुआ? पढ़ें पूरी स्टोरी
एयरफोर्स में सपना बनकर रह गया मेक इन इंडिया! एलसीए तेजस का क्या हुआ? पढ़ें पूरी स्टोरी
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget