एक्सप्लोरर

Corona Vaccine Stolen: देश में कोरोना वैक्सीन की चोरी का पहला मामला सामने आया, जयपुर के सरकारी अस्पताल से 320 डोज की चोरी

Corona Vaccine Stolen: वैक्सीन की चोरी के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करा दिया गया है. माना जा रहा है कि अस्पताल के किसी कर्मचारी ने इस चोरी में सहयोग किया है.

जयपुर: राजस्थान के राजधानी जयपुर से एक चौंकाने वाली खबर आई है. राजस्थान में कोरोना वैक्सीन की कमी के बाद अब वैक्सीन की चोरी भी होने लगी है. जयपुर के एक सरकारी अस्पताल से को-वैक्सीन की 320 डोज चोरी हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करा दिया है. स्वास्थ्य विभाग ये भी जांच करवाएगा कि कहीं वैक्सीन अवैध रूप से लगाने वाला रैकेट तो सक्रिय नहीं हो गया.

कोरोना वैक्सीन की चोरी का ये देशभर में पहला मामला है. खास बात ये है कि जब सीसीटीवी फुटेज की प्रड़ताल की गई तो जिस जगह से ये वैक्सीन चोरी हुई वहां का सीसीटीवी कैमरा ही काम नहीं कर रहा था. ऐसे में शक है कि अस्पताल के किसी कर्मचारी की मिलीभगत से ये चोरी की वारदात की गई है.

राजस्थान 1 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाने वाला दूसरा राज्य
राजस्थान देश का दूसरा ऐसा राज्य बन गया है, जिसने सोमवार दोपहर तक एक करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया है. राज्य के चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने राज्य के चिकित्सा कर्मियों को एक करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाने के लिए बधाई दी. उन्होंने राज्य के लोगों से बड़ी संख्या में टीकाकरण कराने की भी अपील की.

पिछले चार दिनों से हर दिन औसतन 4.70 लाख लोगों को टीका लगाया गया है. 5 अप्रैल को कुल 5.44 लाख टीके लगाए गए, 6 अप्रैल को 4.84 लाख टीके लगाए गए, 7 अप्रैल को 5.81 लाख टीके लगाए गए, 8 अप्रैल को 4.65 लाख टीके लगाए गए, 4.21 लाख लोगों को 9 अप्रैल को टीका लगाया गया, 10 अप्रैल को 2.96 लाख, 11 अप्रैल को 1.11 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया.

ये भी पढ़ें-

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget