एक्सप्लोरर

'राजस्थान में रिपीट कर सकते हैं सरकार', गहलोत से सुलह के बाद बोले सचिन पायलट-जो निर्देश मिलेगा उसको...

Rajasthan Congress Crisis: राजस्थान में सचिन पायलट और राज्य के सीएम अशोक गहलोत के बीच मनमुटाव था. लिहाजा इन दोनों के बीच की कलह को सुलझाने के इरादे से आलाकमान ने आज दिल्ली में मीटिंग बुलाई थी.

Rajasthan Election 2023: दिसंबर 2023 में राजस्थान विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसी स्थिति में राज्य में सत्तारुढ़ कांग्रेस पार्टी अपने दो शीर्ष नेताओं सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच विवाद का पटाक्षेप करना चाहती है. इसी सिलसिले में दिल्ली में हुई मीटिंग में सचिन पायलट ने एक साथ चलने का वादा करते हुए कहा कि वह सिर्फ और सिर्फ राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के गुट के ही हैं और उनका उद्देश्य राज्य में दोबारा सरकार रिपीट करने का है. 

दिल्ली में आज यानी गुरुवार (6 जुलाई) को राजस्थान में गतिरोध दूर करने के लिए मीटिंग हुई. इस मीटिंग में सीएम अशोक गहलोत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े. इस दौरान सचिन पायलट ने कहा कि दुबारा से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार कैसे बने इसको लेकर आज की मीटिंग में चर्चा हई है, और मुझे पूरी उम्मीद है की राजस्थान में कांग्रेस दुबारा सत्ता में आने जा रही है.  

लोकसभा चुनाव को लेकर क्या है बीजेपी की रणनीति?
सचिन पायलट ने आगे कहा कि चुनावों का असर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों पर भी पड़ेगा और कांग्रेस भारी संख्या में राजस्थान में लोकसभा की सीटें जीतेगी. उन्होंने कहा कि मुझे कांग्रेस ने पहले जो भी जिम्मेदारी दी थी उस जिम्मेदारी को मैंने पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ पूरा किया है, और आगे भी मुझे कांग्रेस की तरफ से जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी मैं उसे पूरी मेहनत के साथ पूरा करने की कोशिश करूंगा.

राहुल गांधी-खरगे जो कहेंगे वो करूंगा
सचिन पायलट ने कहा कि मैं किसी गुट में नहीं हूं, कांग्रेस में मेरा सिर्फ एक ही गुट है और वह राहुल गांधी-मल्लिकार्जुन खरगे का गुट है. आने वाले समय में मुझे राहुल जी और खरगे जी की तरफ से जो भी आदेश मिलता है उसको मैं पूरी निष्ठा के साथ पूरा करने की कोशिश करूंगा. सचिन पायलट ने कहा, हम सब इस बात पर सहमत हुए हैं कि बीते 25 सालों में एक बार बीजेपी और एक बार कांग्रेस का चलन हम बदल सकते हैं. इस बार सरकार रिपीट की जा सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश    
CJP के संसद मार्च के बाद बैकफुट पर आई सरकार? घायल प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे जेपी नड्डा
CJP के संसद मार्च के बाद बैकफुट पर आई सरकार? घायल प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे जेपी नड्डा
CJP Protest LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आर-पार! अखिलेश बोले- सरकार को राज खुलने का डर, RML पहुंचे जेपी नड्डा
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आर-पार! अखिलेश बोले- सरकार को राज खुलने का डर, RML पहुंचे नड्डा
छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद गुस्से में राहुल गांधी, बोले- पीएम मोदी ने माफी तक नहीं मांगी, वो चुप क्यों?
छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद गुस्से में राहुल गांधी, बोले- पीएम मोदी ने माफी तक नहीं मांगी, वो चुप क्यों?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget