एक्सप्लोरर

CM Gehlot On PM Modi Speech: पीएम के मित्र कहने पर गहलोत को एतराज, बोले- चालबाजी जानता हूं! दोनों के बीच आखिर चल क्या रहा है

Ashok Gehlot Vs Narendra Modi: साल के अंत में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ दल कांग्रेस एक बार फिर से जीत के दावे कर रही है. पायलट और गहलोत के बीच अंतर्कलह ये सपना तोड़ सकती है.

PM Modi Trickery Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 'मित्र' कहे जाने से असहज हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से उनपर निशाना साधा है. सीएम अशोक गहलोत ने रविवार (16 अप्रैल) को पीएम नरेंद्र मोदी के मित्र कहने पर एतराज जताते हुए इसे चालबाजी करार दिया. सीएम गहलोत ने कहा कि मैं लंबे समय से राजनीति में हूं और पीएम मोदी के भाषणों में इस्तेमाल होने वाली चालबाजी को समझता हूं. सीएम गहलोत ने कहा कि वो अपने भाषण की शुरुआत तो 'मेरे मित्र अशोक गहलोत' के साथ करते हैं और फिर 'मेरी ही सरकार की ऐसी तैसी करेंगे.'

बीते दिनों वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम अशोक गहलोत पर तंज सका था. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक मित्र के नाते आप (गहलोत) जो भरोसा रखते हैं, उसके लिए मैं आपका बहुत आभार व्यक्त करता हूं. इन दिनों वे राजनीतिक आपाधापी और अनेक संकटों से गुजर रहे हैं. इसके बावजूद वह विकास के काम के लिए समय निकालकर आए, मैं उनका स्‍वागत करता हूं. पीएम मोदी के इस भाषण के बाद से ही सीएम अशोक गहलोत लगातार उनपर सियासी हमले कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर दोनों के बीच चल क्या रहा है?

'मित्र' कहकर पीएम मोदी ने दबाई कांग्रेस की दुखती रग

साल के अंत में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ दल कांग्रेस एक बार फिर से जीत के दावे कर रही है. हालांकि, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच पड़ी दरार के चलते राजस्थान कांग्रेस के लिए राह आसान नजर नहीं आ रही है. इन सबके बीच बीते दिनों वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के एक कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी राजस्थान कांग्रेस की इस दुखती रग पर हाथ रख दिया था. पीएम मोदी ने बिना नाम लिए सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच अंतर्कलह को सबके सामने उभार दिया था. 

रेलवे के कार्यक्रम को पीएम ने बना दिया चुनावी भाषण- सीएम अशोक गहलोत

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने इस कार्यक्रम में संबोधन में रेलवे से जुड़ी कई मांगे रखीं. उन्होंने कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी को लेकर कुछ नहीं कहा. हालांकि, कुछ ही घंटों बाद ट्विटर पर पीएम मोदी को टैग करते हुए उनके भाषण पर अपनी प्रतिक्रिया जारी कर दी. सीएम गहलोत ने लिखा कि रेलवे का महत्व कम करने का प्रयास तो आपने अपने कार्यकाल में अलग रेलवे बजट को खत्म करके किया. आज अगर आधुनिक ट्रेन चल पा रही है, क्योंकि डॉ. मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्री के रूप में 1991 में आर्थिक उदारीकरण किया और नई तकनीक को भारत में विकसित होने का अवसर दिया. यह कहना उचित नहीं है कि रेलवे में विकास कार्य 2014 के बाद ही हुए हैं.

सीनियर हूं तो अनुभव का लाभ लो- सीएम गहलोत

राजस्थान कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में रविवार (16 अप्रैल) को सीएम अशोक गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी के मित्र कहे जाने पर एतराज जताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने खुद कहा कि उनके मुख्यमंत्रित्व काल में भी मैं वरिष्ठ सीएम था. अगर इतनी ही सीनियरिटी मानते हैं तो मेरी सरकार के बजट पर ध्यान दें. सीएम गहलोत ने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम को पूरे देश में लागू करने का फैसला क्यों नहीं लिया जा रहा है. मेरे अनुभव का फायदा लीजिए.

ये भी पढ़ें:

सचिन पायलट ने अनशन कर क्यों गहलोत के साथ विवाद को किया ताजा? हाईकमान खफा, लेकिन ये हो सकता है अगला कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
लव लेटर और महिला से संपर्क, ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी केस में नया मोड़
लव लेटर और महिला से संपर्क, ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी केस में नया मोड़

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget