एक्सप्लोरर

Rajasthan Election: कौन हैं हेमाराम चौधरी, जिनके चुनाव न लड़ने के ऐलान से रो रहे लोग, मनाने के लिए पगड़ी तक रखी सामने

Election News: राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटों के लिए 25 नवंबर को चुनाव होने हैं. यहां वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी. यहां बहुमत के लिए 101 सीटों की जरूरत होती है. फिलहाल कांग्रेस सत्ता में है.

Rajasthan Assembly Election 2023: वैसे तो अगले महीने राजस्थान के साथ चार और राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन सबसे ज्यादा सियासी पारा यहीं गर्म है. एक तरफ बीजेपी की अंदरूनी कलह है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस में गहलोत और सचिन पायलट का खेमा है. इन सबके बीच दोनों ही दल एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं और अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं.

पर इन सब टकराहट के बीच यहां के सियासी मैदान में इमोशनल ड्रामा भी चल रहा है. हम बात कर रहे हैं गुड़ामालानी विधानसभा सीट की. यहां से मौजूदा विधायक हेमाराम चौधरी ने इस बार चुनाव लड़ने से मना कर दिया है. पर उनके समर्थक उन्हें चुनाव लड़ने के लिए मनाने में जी-जान से जुटे हैं. हेमाराम गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं.

इन्हें मनाने के लिए इनके समर्थकों ने पिछले दिनों एक बैठक बुलाई थी. इसमें हजारों समर्थक जुटे थे, सबने उनसे चुनाव लड़ने की अपील की. कुछ समर्थक तो रो-रोकर उन्हें मनाने लगे. कुछ समर्थक पैरों में गिरकर रोते हुए उनसे चुनाव लड़ने की विनती करते रहे. एक ने तो अपनी पगड़ी उतारकर उनके पैरों में रख दी, लेकिन हेमाराम नहीं माने.

चुनाव न लड़ने की बताई ये वजह

हेमाराम ने अपने समर्थकों को बताया कि वह इस बार चुनाव इसलिए नहीं लड़ रहे क्योंकि जो वादे उन्होंने 2018 चुनावों में जनता से किए थे उन्हें पूरा नहीं कर पाए हैं. मैंने अपने क्षेत्र के लोगों से कई प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का वादा किया था, लेकिन वो नहीं हो सके. जिस लोगों ने मुझे यहां तक पहुंचाया था, उनके लिए मैं कुछ नहीं कर पाया. अब फिर उनके पास जाना सही नहीं है.

कौन हैं हेमाराम चौधरी?

हेमाराम चौधरी कांग्रेस की तरफ से गुड़ामालानी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं. अब तक वह 8 बार चुनावी मैदान में कूद चुके हैं. इसमें से 6 बार उन्हें जीत मिली है. खास बात ये है कि इन्हें हमेशा बड़े अंतर से ही जीत मिली है. अशोक गहलोत की सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर हैं. इससे पहले राज्यमंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं. राजस्थान में जब बीजेपी की सरकार थी, तब यह नेता विपक्ष के रोल में थे. इन्हें सचिन पायलट गुट का नेता माना जाता है. सचिन पायलट ने जब अपने समर्थक विधायकों के साथ बगावत की थी, तब ये भी उनके साथ थे.

ये भी पढ़ें

RBI News: आरबीआई का बड़ा एक्शन, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक पर ठोंका 16.14 करोड़ रुपये का जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget