एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में बीजेपी के लिए आसान नहीं है जीत की राह, विरोधी से ज्यादा अपने ही बागी होकर बिछा रहे 'कांटे'

Election News: पिछले दिनों बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट के बाद से पार्टी में कलह चालू हो गई. बताया जा रहा है कि दूसरी लिस्ट में भी कई लोगों के टिकट कट सकते हैं.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान की सत्ता वापसी की जुगत में लगी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. चुनाव जीतने के लिए बेशक पार्टी इस बार कई सांसदों को मैदान में उतार चुकी है, लेकिन यहां उसकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. फिलहाल कांग्रेस से ज्यादा उसे अपने ही अंदर मची कलह से नुकसान पहुंचता दिख रहा है.

दरअसल, राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समर्थक नेता लगातार पार्टी आलाकमान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. ये समर्थक वसुंधरा को किनारे किए जाने से काफी नाराज हैं. इस तरह के प्रदर्शन राज्य के अलग-अलग इलाकों में देखने को मिल रहे हैं. इनमें से कई नेता अपना टिकट कटने से भी नाराज हैं.

जयपुर में हो रहा भारी विरोध

जयपुर में 19 विधानसभा सीटें आती हैं. इनमें से बीजेपी ने अभी 5 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है. पर इन पांच में से तीन उम्मीदवारों का विरोध किया जा रहा है. ये विरोध प्रदर्शन पार्टी के ही दूसरे नेता कर रहे हैं जिन्हें टिकट नहीं मिला है. यही नहीं, विद्याधर नगर निर्वाचन क्षेत्र में भी पार्टी को आंतरिक विरोध का सामना करना पड़ रहा है. वहां बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री और उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत के दामाद नरपत सिंह राजवी की जगह राजसमंद से सांसद दीया कुमारी को मैदान में उतारा है.

टिकट कटने के बाद सड़कों पर दावेदार

इसके अलावा बीजेपी ने झोटवाड़ा विधानसभा सीट से राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को उम्मीदवार बनाया है, जो कि सांसद हैं. पर यहां मौजूद पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत के समर्थक राठौड़ को टिकट मिलने से नाराज हैं और विरोध कर रहे हैं. इससे पहले रविवार को भी चुनाव प्रचार के दौरान शेखावत समर्थकों ने राठौड़ को काले झंडे दिखाए थे.

वहीं बीजेपी से टिकट मांग रहे आशु सिंह सुरपुरा ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है, ऐसे में इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला बनता दिख रहा है. अगर शेखावत भी चुनाव लड़ते हैं तो बीजेपी के लिए यह सीट बचाना आसान नहीं होगा. उन्होंने चुप्पी साध रखी है लेकिन उनके समर्थक सड़कों पर हैं.

राजवी अपना रहे दबाव की रणनीति

विरोधों के बीच खुद राजवी भी अब पार्टी पर दबाव की रणनीति अपनाकर आगे बढ़ते दिख रहे हैं. बीजेपी दफ्तर के बाहर लगा एक पोस्टर इसी को दिखाता है. इस पोस्टर में पूर्व उपराष्ट्रपति शेखावत की जयंती पर आयोजित होने वाली श्रद्धांजलि की जानकारी दी गई है. पोस्टर पर बीजेपी का न तो कोई चिह्न है और न ही किसी नेता की फोटो. पोस्टर में केवल भैरों सिंह शेखावत की बेटी और राजवी की पत्नी रतन कंवर शेखावत का ही नाम नजर आ रहा है.

इसके अलावा बीजेपी ने हंसराज पटेल गुर्जर को कोटपूतली से अपना उम्मीदवार बनाया है. यहां भी भारी विरोध हो रहा है. बीजेपी टिकट के दावेदार मुकेश गोयल के समर्थक घोषणा के दिन से ही लगातार यहां विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं.

कई कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा

राजस्थान के अंदर पार्टी में विरोध की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में जयपुर में विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे कई बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया था. इनमें मालवीय नगर से विधायक कालीचरण सराफ, हवामहल से सुरेंद्र पारीक, किशनपोल से मोहनलाल गुप्ता, आदर्श नगर से अशोक परनामी के साथ सांगानेर विधायक अशोक लाहौटी भी मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रहे हैं. भरतपुर की नगर सीट से राजे की एक अन्य वफादार अनीता सिंह को भी टिकट देने से इनकार कर दिया गया है और उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है.

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की बढ़ी चिंता

राजे के वफादार यूनुस खान, जिन्हें सचिन पायलट के खिलाफ टोंक से 11वें घंटे में टिकट दिया गया था, उन्हें फिर से टिकट से वंचित किया जा सकता है. सूत्रों ने बताया कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. अजमेर से राजे के समर्थक विकास चौधरी भी टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं. अलग-अलग सीटों पर सर्वे कर रहे एक पार्टी नेता ने इस बात की पुष्टि की है कि बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व बागियों की संख्या को लेकर थोड़ा चिंतित है. इन बागियों की संख्या जितनी अधिक होगी, पार्टी को उतना ही नुकसान होगा और कांग्रेस को फायदा होगा.

ये भी पढ़ें:

Israel Hamas War: इजरायल-हमास जंग में अब तक 4200 से अधिक लोगों की गई जान, हिजबुल्लाह ने भी किया अटैक, नेतन्याहू बोले- बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के इंडियन नेवी में शामिल होने पर राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के नेवी में शामिल होने पर राजनाथ की हुंकार
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
कलिंग सेना Vs ISKCON: ओडिशा में छिड़ी जंग, इस्कॉन पर गलत समय पर रथ यात्रा निकालने का आरोप
कलिंग सेना Vs ISKCON: ओडिशा में छिड़ी जंग, इस्कॉन पर गलत समय पर रथ यात्रा निकालने का आरोप
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Dhamaal 4 Box Office Collection: 'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget