एक्सप्लोरर

जाति-धर्म पर बयान देकर बुरी तरह घिरे सीपी जोशी, अब चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

कांग्रेस नेता सीपी जोशी ने कहा था कि क्या किसी को पता है उमा भारती, पीएम मोदी की जाति क्या है? साध्वी ऋतंभरा की जाति क्या है? इस देश में अगर कोई धर्म के बारे में जानता है तो वह पंडित और ब्राह्मण है.

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी जाति और धर्म पर बयान देकर बुरी तरह घिर चुके हैं. पहले पार्टी ने उनसे किनारा किया अब चुनाव आयोग ने नोटिस थमा दिया है. राजस्थान के नाथद्वार के चुनाव अधिकारी ने जोशी से रविवार दोपहर 11 बजे तक जवाब मांगा है. दरअसल, नाथद्वार से कांग्रेस उम्मीदवार सीपी जोशी ने पिछले दिनों कहा था कि केवल पंडित और ब्राह्मण हिंदू धर्म के बारे में जानते हैं और इस बारे में बात करने के लिए पर्याप्त सीखते हैं. इसी बयान को आधार बनाकर चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी ने आगे कहा था, "क्या किसी को पता है उमा भारती, पीएम मोदी की जाति क्या है? साध्वी ऋतंभरा की जाति क्या है? इस देश में अगर कोई धर्म के बारे में जानता है तो वह पंडित और ब्राह्मण है." जोशी के बयान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर जाति-धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया था. साथ ही चुनाव आयोग से शिकायत की थी.

जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुद इसका संज्ञान लिया और जोशी से माफी मांगने के लिए आदेश दिए. राहुल गांधी ने कल ट्वीट कर कहा था, "सीपी जोशी जी का बयान कांग्रेस पार्टी के आदर्शों के विपरीत है. पार्टी के नेता ऐसा कोई बयान न दें जिससे समाज के किसी भी वर्ग को दुख पहुंचे." उन्होंने कहा, "कांग्रेस के सिद्धांतों, कार्यकर्ताओं की भावना का ख्याल आने पर जोशीजी को जरूर गलती का अहसास होगा. उन्हें अपने बयान पर खेद प्रकट करना चाहिए."

राहुल की फटकार के बाद सीपी जोशी ने मांगी माफी, पीएम मोदी-उमा भारती की पूछी थी जाति

राहुल की फटकार के ठीक बाद सीपी जोशी ने माफी मांग ली. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''कांग्रेस के सिद्धांतो और कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए मेरे कथन से समाज के किसी वर्ग को ठेस पहुंची हो तो मैं उसके लिए खेद प्रकट करता हूं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget