एक्सप्लोरर

Exclusive: 4 हजार सीढ़ियों से नीचे उतरे, राजा और सोनम के साथ ही थे 3 'किलर', शिलांग में चश्मदीद गाइड ने abp न्यूज को क्या-क्या बताया?

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा और सोनम जिस ब्रिज को देखने के लिए गए थे वहां उनकी एंट्री दर्ज नहीं थी. चश्मदीद गाइड के मुताबिक राजा और सोनम के साथ तीन लोग और जा रहे थे जो हिंदी में बात कर रहे थे.

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में अब धीरे-धीरे सभी राज खुलकर सामने आने लगे हैं. इस बीच एबीपी न्यूज ग्राउंड जीरो पहुंचा जहां से ये पूरा मामला सुर्खियों में आया. सोनम रघवंशी पति राजा के साथ स्कूटी से शिलांग के मावलखियात गांव आई थी. यहीं पर स्कूटी को खड़ा करके वे हजारों फीट गहड़ाई में करीब 4000 सीढ़ियों से उतरकर डबल डेकर ब्रिज देखने के लिए गई थी.

शिलांग में चश्मदीद गाइड ने क्या बताया?

डबल डेकर ब्रिज पर जाने के लिए दो रास्ते हैं. एक कठिन और एक आसान रास्ता, लेकिन सोनम ने कठिन रास्ता ही चुना. यहां से सोनम और राजा को जाते हुए एक गाइड ने भी देखा था. गाइड ने पुलिस को बयान दिया था कि सोनम और राजा उस रास्ते से जा थे और उनके साथ तीन लोग भी थे जो हिंदी में बात कर रहे थे. ये रास्ता वास्तव में बड़ा ही खतरनाक है. यहां दूर-दूर तक कोई नजर नहीं आता है.  

इस ब्रिज पर जाने के लिए 50 रुपये की एंट्री फीस है और जो भी टूरिस्ट नीचे जाता है बाकायदा उनका नाम और फोन नंबर नोट किया जाता है. एबीपी न्यूज ने नाम और नंबर नोट किए जाने वाले रजिस्टर की पड़ताल की तो उसमें राजा और सोनम में से किसी का नाम नहीं था. यानी कि ये सभी साजिश का एक हिस्सा था.

होम स्टे के फर्स्ट फ्लोर पर रुके थे राजा-सोनम

शिप्रा होम स्टे के फर्स्ट फ्लोर पर कमरा नंबर 4 में राजा रघुवंशी और सोनम रुके थे. होम स्टे के मालिक ने बताया कि दोनों ने 22 मई को चेक इन किया. उसके बाद बाहर घूमने के लिए चले गए. वापस आकर दोनों ने खाना आर्डर किया और फिर सोने चले गए. सोनम और राजा के साथ 22 मई को एक गाइड भी आया था, लेकिन वो 23 मई को नहीं था. जब होम स्टे के मालिक ने गाइड के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्हें रास्ता पता है वे चले जाएंगे.

23 मई की सुबह करीब 5:30 बजे दोनों ने चेक आउट किया और उस दौरान एक और शख्स ने सोनम और राजा को देखा था. दोनों ब्रिज पर फोटो खींच रहे थे. उस शख्स की माने तो इतनी सुबह कोई टूरिस्ट नही था. इसके बाद वो 23 मई को वापस मावलखियात के लिए निकल गए. रास्ते मे एक चाय दुकान पर उन्होंने चाय पी और आगे बढ़ गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget