एक्सप्लोरर

राज ठाकरे बोले- महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के तेजी से फैलने के लिए प्रवासी मजदूर हैं जिम्मेदार

राज ठाकरे ने कहा कि उन्होंने सुझाव दिया था कि पिछले साल लॉकडाउन के दौरान जो प्रवासी मौजूद लौटे हैं उनकी जांच कराई जानी चाहिए. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ डिजिटल बैठक के बाद उन्होंने ये बात कही.

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि अन्य राज्यों से आये प्रवासी श्रमिक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के तेजी से फैलने के लिए जिम्मेदार हैं. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ डिजिटल संवाद के बाद राज ठाकरे ने कहा, ‘‘ महाराष्ट्र भारत में सबसे अधिक औद्योगिकीकृत राज्य हैं जो अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रमिकों को आकर्षित करता है. जिन स्थानों से ये श्रमिक आये हैं, वहां पर्याप्त जांच सुविधाएं हैं नहीं. ’’

एमएनएस प्रमुख ने कहा, ‘‘ पिछले साल लॉकडाउन के दौरान मैंने सुझाव दिया था कि जो प्रवासी अपने मूल स्थानों पर लौटे हैं, उनकी जांच करायी जानी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं किया गया.’’ उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से आपस में दूरी बनाकर खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने और जिमों को अपना काम करने देने की मांग की है.

सोमवार रात से महाराष्ट्र में लगायी गयी नई पाबंदियों का हवाला देते हुए मनसे अध्यक्ष ने कहा कि इस अवधि में दुकानें कम से कम दो-तीन दिन खुली रहने दी जानी चाहिए. रविवार को घोषित पाबंदियों के अनुसार महाराष्ट्र में जरूरी सेवा वाली दुकानें, दवा दुकानों और किराना दुकानों को छोड़कर बाकी सभी दुकानें 30 अप्रैल तक बंद रहेंगी.

राज ठाकरे ने कहा, ‘‘ सरकार कहती है कि पाबंदियों के दौरान विनिर्माण की अनुमति होगी. यदि दुकानों को ही खुलने की अनुमति नहीं होगी तो विनिर्माण गतिविधि को जारी रखने का इजाजत देने का क्या तुक है.’’ महाराष्ट्र में पिछले पिछले सप्ताहों में बड़ी संख्या में कोरोना वायरस के नये मामले सामने आये हैं.

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुंबई के सभी बीच 30 अप्रैल तक आम लोगों के लिए बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget