एक्सप्लोरर

राज की बात: CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द करने का फैसला सरकार ने कैसे लिया? जानें, किन विशेषज्ञों से ली गई राय  

कोरोना की पहली परीक्षा देश ने कम नुकसान झेलकर पास कर ली थी, लेकिन दूसरी लहर की परीक्षा ने व्यवस्था के पसीने छुड़ाकर रख दिए. लिहाजा केंद्र सरकार ने फैसला किया कि तीसरी लहर में जिनपर खतरा सबसे ज्यादा है उनको इस साल बोर्ड की परीक्षा से मुक्त रखा जाएगा और इस बात का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में हुआ.

नई दिल्ली: कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने हिंदुस्तान को हिलाकर रख दिया. संक्रमण की रफ्तार पर सवार होकर मौत ने जो तांडव भारत में मचाया, उसके सामने पूरी व्यवस्था भरभरा कर औंधे मुंह हो गई. हालात ऐसे हुए कि ऑक्सीजन की कमी से देश का दम घुट कर रह गया. दूसरी लहर आकर अब अवसान की तरफ है, लेकिन तीसरी लहर के तांडव की आशंकाएं बरकरार हैं और विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों की मानें तो इस बार महामारी के दायरे में बच्चों को खतरा ज्यादा है. चूंकि खतरा देश के भविष्य पर है लिहाजा चिंता भी ज्यादा है और मंथन भी.

कोरोना की पहली परीक्षा देश ने कम नुकसान झेलकर पास कर ली थी, लेकिन दूसरी लहर की परीक्षा ने व्यवस्था के पसीने छुड़ाकर रख दिए. लिहाजा केंद्र सरकार ने फैसला किया कि तीसरी लहर में जिनपर खतरा सबसे ज्यादा है उनको इस साल बोर्ड की परीक्षा से मुक्त रखा जाएगा और इस बात का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में हुआ. तय किया गया कि सीबीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षा इस साल रद्द की जाएगी, जो बच्चे परीक्षा देना चाहते हैं उन्हें हालात सामान्य होने पर मौका दिया जाएगा.

ये खबर देश के अभिभावकों और परीक्षार्थियों के लिए राहत की बात है, लेकिन इसमें राज की बात क्या है वो आपको बताते हैं. राज की बात ये है कि केंद्र की मोदी सरकार ने बोर्ड परीक्षा को रद्द करने का फैसला कोई एक घंटे की मीटिंग या एक-दो दिन के विचार में नहीं लिया. राज की बात ये है कि इस फैसले के पीछे देश विशेषज्ञों, नीति नियंताओं, संस्थानों और वैश्विक रिपोर्ट्स के आधार पर लिया गया है.

इस बड़े विचार विमर्श के पीछे भी एक बड़ी राज की बात है. दरअसल कोरोना की पहली लहर में केंद्र सरकार ने व्यवस्था अपने हाथ में रखी लेकिन दूसरी लहर की दस्तक में निर्णय का बड़ा अधिकार राज्यों को दिया. उसके परिणाम ये हुए कि दूसरी लहर इतनी बेकाबू हुई कि उसे संभालते संभालते आफत आ गई और सरकार की छवि पर जो डेंट लगा सो अलग. लिहाज तीसरी लहर की आहट मिलते ही पीएम मोदी एक्शन में आए और देश के बड़े संस्थानों से उन्होंने खुद विचार विमर्श शुरू किया. महामारी से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे आई.सी.एम.आर से लेकर देश के विकास की नीति बनाने वाले नीति आयोग जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों के विशेषज्ञों से राय ली गई.

इनके साथ ही साथ अलग-अलग विषय विशेषज्ञों से परीक्षा के क्रियान्वयन और उसके इफेक्ट और साइडइफेक्ट पर बात की गई.  बातचीत के सिलसिले में कई विशेषज्ञों की तरफ से राय आई कि बोर्ड की परीक्षाएं करवाई जा सकती हैं और कुछ ऐसा करने के पक्ष में नहीं थे. इतना ही नहीं शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियान निशंक ने भी परीक्षाओं के संबंध में तारीखों के एलान की बात कही थी, लेकिन अंतत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के मामले पर कोई रिस्क न लेने का फैसला किया. सरकार ने तय किया कि चूंकि तीसरी लहर में बच्चों पर खतरा ज्यादा है, बच्चों की जान बचाने की परीक्षा ज्यादा बड़ी है, लिहाजा बोर्ड परीक्षा को रद्द कर देने में कोई बुराई नहीं है.

एक लंबे मंथन और चर्चा के बाद जैसे ही 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के रद्द होने का एलान हुआ, उसके बाद अलग अलग राज्यों ने भी ये फैसला लेना शुरू कर दिया. एक तरफ तीसरी लहर में बच्चों पर आने वाले खतरे को लेकर जहां स्वास्थ्य का बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है, वहीं उन एहतियाती कदमों पर भी फैसले शुरू हो गए हैं, जो देश को कोरोना संक्रमण से बचा सकें और उन्हीं फैसलों में से एक महत्वपूर्ण फैसला है सीबीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षा को रद्द करना, जिसे लंबे विचार विमर्श के बाद तय किया गया.

21 जून से वैक्सीनेशन की नई पॉलिसी, जानिए- राज्यों को किस आधार पर केंद्र से टीके दिए जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget