एक्सप्लोरर

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से राज बब्बर के इस्तीफे के बाद किसे मिलेगी कमान? कई 'ब्राह्मण चेहरे' हैं रेस में

कांग्रेस नेता राज बब्बर ने मंगलवार को कवि केदारनाथ सिंह के निधन पर शोक जताते हुए ट्विट किया और इशारों में अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पुष्टि की. उन्होंने लिखा, ''अंत में मित्रों, इतना ही कहूंगा कि अंत महज एक मुहावरा है जिसे शब्द हमेशा अपने विस्फोट से उड़ा देते हैं.'

नई दिल्ली: अभिनेता से नेता बने राज बब्बर ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा है. उन्होंने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव से पहले अब संगठन को तय करना है कि नए सिरे से किसको कौन सी जिम्मेदारी दी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश संगठन में बदलाव पहले से तय है. खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बाबत कई बार संकेत दे चुके हैं. राष्ट्रीय अधिवेशन में भी उन्होंने बदलाव के संकेत दिए थे.

खबर है कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस किसी 'ब्राह्मण चेहरे' पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी, पूर्व सांसद राजेश मिश्र या राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दे सकती है. राजबब्बर का इस्तीफा ऐसे समय में हुआ जब फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा उपुचनाव में पार्टी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था. हालांकि बीजेपी की हार और समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की जीत से कांग्रेस खुश दिखी. राज बब्बर ने मंगलवार को कवि केदारनाथ सिंह के निधन पर शोक जताते हुए ट्विट किया और इशारों में अपने इस्तीफे की पुष्टि की थी. उन्होंने लिखा, ''अंत में मित्रों, इतना ही कहूंगा कि अंत महज एक मुहावरा है जिसे शब्द हमेशा अपने विस्फोट से उड़ा देते हैं.''

पिछले कुछ चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शनों में नजर डालें तो काफी खराब रहा है. 2014 लोकसभा चुनाव में 80 सीटों में से मात्र दो और 2017 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ लड़ने के बावजूद मात्र 7 सीट जीत पायी थी.

पिछले दिनों गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष शांताराम नाइक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस महाधिवेशन में युवा नेतृत्व के लिए जगह बनाने को लेकर राहुल गांधी के भाषण से वह बहुत प्रभावित हैं. रविवार को राहुल गांधी द्वारा पार्टी का नेतृत्व युवाओं को सौंपने की इच्छा जताये जाने के बाद पद से इस्तीफा देने वाले नाइक (71) पहले वरिष्ठ नेता थे.

राज्यसभा चुनाव: बीएसपी को हराने के लिए बीजेपी ने रच दिया है 'चक्रव्यूह'?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़: शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, जांच के लिए गठित की SIT
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़: शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, जांच के लिए गठित की SIT
'...तो फिर जाएंगे हाई कोर्ट', सौरव दास-आशुतोष रांका को झटका लगने के बाद करीबी का बयान
'...तो फिर जाएंगे हाई कोर्ट', सौरव दास-आशुतोष रांका को झटका लगने के बाद करीबी का बयान

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
'...तो फिर जाएंगे हाई कोर्ट', सौरव दास-आशुतोष रांका को झटका लगने के बाद करीबी का बयान
'...तो फिर जाएंगे हाई कोर्ट', सौरव दास-आशुतोष रांका को झटका लगने के बाद करीबी का बयान
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
सूखा प्रभावित किसानों को दिवाली का तोहफा, डिप्टी CM ने भेजा 100 टन राशन
सूखा प्रभावित किसानों को दिवाली का तोहफा, डिप्टी CM ने भेजा 100 टन राशन
Embed widget