एक्सप्लोरर

दिल्ली में झमाझम बारिश के साथ ओले पड़े, दिन में छाया अंधेरा, लगा भारी जाम

Rains in Delhi: दिल्ली पुलिस के मुताबिक, भारी बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर जान से मथुरा रोड से आश्रम की ओर जाने वाली सड़क पर भारी जाम लगा है. साथ ही राजापुरी चौक से पालम की तारफ जाने वाली सड़क पर भी जाम लगा है.

नई दिल्ली: दिल्ली और एनसीआर में बदलते मौसम के मिजाज ने ठंढ़ बढ़ा दी है. कल दिन में हल्की बारिश के बाद देर रात गरज और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई. कई इलाकों में ओले भी गिरे. जिसके बाद आज भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है. घने बादल की वजह से काफी देर तक दिन में ही अंधेरा छा गया. जगह-जगह जलजमाव की वजह से ट्रैफिक पर भी असर पड़ा है. कई जगहों पर जाम जैसी स्थिति बन गई.

दिल्ली में झमाझम बारिश के साथ ओले पड़े, दिन में छाया अंधेरा, लगा भारी जाम

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मथुरा रोड से आश्रम की ओर जाने वाली सड़क पर भारी जाम लगा है. साथ ही राजापुरी चौक से पालम की तारफ जाने वाली सड़क पर भी जाम लगा है. प्रगति मैदान, भैरो रोड, विकास मार्ग, सराय काले खा, पंजाबी बाग और अक्षरधाम के पास भी जाम है. ऑफिस टाइम होने की वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

हालांकि बारिश के बाद दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से थोड़ी राहत जरूर मिली है. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक आज सुबह पीएम-2.5 का स्तर 220 और पीएम-10 का स्तर 232 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रिकॉर्ड किया गया.

वायु गुणवत्ता और मौसम पूवानुर्मान प्रणाली (सफर) के मुताबिक, कल राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 322 दर्ज किए जाने के साथ वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में पाई गई थी.

दो की मौत दिल्ली के नजफगढ़ में सोमवार को बारिश की वजह से एक गोदाम की दीवार गिरने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बुलंदशहर निवासी जसवीर (20) और करीम (25) के रूप में हुई है. घटना में 21 वर्षीय एक सोनू नामक व्यक्ति घायल हो गया.

जनवरी में अधिकतम तापमान ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड, आज बारिश की संभावना

डीएफएस ने बताया कि विभाग को शाम के करीब चार बजे घटना के बारे में सूचना मिली. डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि कबाड़ से भरे गोदाम की दीवार के बगल में कुछ टाइलें रखी हुई थीं.

कश्मीर में बर्फबारी हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में भी बारिश के साथ बर्फबारी हुई है. जिसके बाद ठंढ़ में गिरावट दर्ज की गई है. कश्मीर में ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हुई. वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश हुई.

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा के भी कुछ हिस्सों में कल बारिश हुई. आज भी बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड में भी भारी बर्फबारी हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
ऑटो से सफर होगा महंगा! जानें किस राज्य ने लिया बड़ा फैसला, कितना देना होगा किराया
ऑटो से सफर होगा महंगा! जानें किस राज्य ने लिया बड़ा फैसला, कितना देना होगा किराया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget