एक्सप्लोरर

Assam Flood: असम में बाढ़ से हाहाकार, रेलवे ने ट्रेन में फंसे 2800 यात्रियों को बचाया

Flood In Assam: पिछले दो दिनों से दीमा हसाओ में लुमडिंग-बदरपुर खंड पर भूस्खलन और पटरियों पर जलभराव के कारण दो ट्रेनों में फंसे लगभग 2,800 यात्रियों को निकालने का काम पूरा हो गया है.

Assam Flood: असम के 20 जिलों में लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. साथ ही लगातार बारिश से आए भूस्खलन के कारण क्षेत्र में रेल एवं सड़क संपर्क टूट गया है. पहाड़ी क्षेत्र दीमा हसाओ जिले में भूस्खलन के बाद रेल और सड़क लिंक के टूट जाने से बाकी राज्य से उसका कनेक्शन टूट गया है. एक आधिकारिक बुलेटिन में कहा गया है कि लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण राज्य भर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है.  

इसी बीच भारतीय रेलवे ने वायु सेना की मदद से दो ट्रेनों के लगभग 2,800 यात्रियों को बचाया, जो पिछले दो दिनों से दीमा हसाओ में लुमडिंग-बदरपुर खंड पर फंसे हुए थे. अधिकारियों ने कहा कि करीब 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है क्योंकि भारी बारिश के बाद क्षतिग्रस्त हुई रेल की पटरियों की मरम्मत का काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि दीमा हसाओ में संचार चैनल भी बंद कर दिए गए हैं. 

लगभग 2 लाख लोग बाढ़ से हुए प्रभावित
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान चला रही हैं. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन में बताया गया है कि बाढ़ से लगभग 1,97,248 लोग प्रभावित हुए हैं, जिसमें होजई और कछार क्रमश: 78,157 और 51,357 लोग प्रभावित हुए हैं. 

65 राहत शिविर बनाए गए
बुलेटिन में बताया गया है कि 20 जिलों के 46 राजस्व मंडल के कुल 652 गांव अबतक बारिश से आई बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. इसके साथ ही जानकारी दी गई है कि प्रभावित जिलों में लोगों की मदद के लिए करीब 65 राहत शिविर बनाए गए हैं. राहत शिविरों में अभी तक कुल 32,959 लोगों को आश्रय दिया गया है. वहीं प्रभावित क्षेत्रों में 12 राहत वितरण केंद्र भी बनाए गए हैं. 

ये भी पढ़ें- 

WPI Inflation: थोक महंगाई दर 9 साल के उच्चतम स्तर पर, अप्रैल में 15% के पार पहुंचा, आसमान छू रही खाने-पीने की चीजों के दाम 

ऑटिज्म बीमारी से ग्रस्त बच्चों की जिंदगी में खुशियां ला रहे हैं ITBP के रिटायर्ड डॉग्स‌, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, 'रामलीला मैदान आने से रोकने की कोशिश कर रहे अमित शाह'
राहुल गांधी का बड़ा आरोप, 'रामलीला मैदान आने से रोकने की कोशिश कर रहे अमित शाह'
Explained: ब्राह्मण चेहरा, यादवों का साथ और मुस्लिम वोटों का बिखराव, दरभंगा में कैसे पलटा MLC चुनाव का पासा?
Explained: ब्राह्मण चेहरा, यादवों का साथ और मुस्लिम वोटों का बिखराव, दरभंगा में कैसे पलटा MLC चुनाव का पासा?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget