एक्सप्लोरर

रेलवे ने 30 जून तक के सभी टिकट कैंसिल किए, यात्रियों को भेजा रिफंड

रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है. रेलवे ने यात्रियों के 30 जून तक बुक किए सारे टिकट कैंसिल कर दिए हैं.

नई दिल्ली: देश में सामान्य रेलवे सेवा अभी शुरू नहीं होगी. रेलवे ने 30 जून या उससे पहले यात्रा करने के लिए बुक किए गए सभी टिकटों को कैंसिल कर दिया है. 30 जून तक बुक किए गए सभी टिकटों का रिफंड कर दिया गया है. हालांकि सभी स्पेशल और श्रमिक स्पेशल ट्रेनें अपने समयनुसार चलती रहेंगी. रेलवे ने इससे पहले 17 मई तक ट्रेनों के टिकट कैंसिल किए थे. अब रेलवे ने 30 जून तक सभी टिकटों को कैंसिल करने का ऐलान किया है. दरअसल, देश में लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को खत्म हो रहा है. 12 मई को देश के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लॉकडाउन के चौथे चरण के भी संकेत दे चुके हैं. 18 मई से लॉकडाउन-4 शुरू होने की पूरी संभावना है. अबतक रेलवे ने 1490 करोड़ रुपये ग्राहकों को लौटाए न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, लॉकडाउन से पहले बुक किए गए 94 लाख टिकट रेलवे ने कैंसिल किए और 1490 करोड़ रुपये ग्राहकों को वापस किए हैं. लॉकडाउन के पहले चरण में 22 मार्च से 14 अप्रैल के बीच योजनाबद्ध तरीके से 830 करोड़ रुपये वापस किए गए. 25 मार्च को लॉकडाउन की शुरुआत से तीन दिन पहले 22 मार्च से ही नियमित यात्री सेवाओं समेत सभी गैर-जरूरी ट्रेनों को निलंबित कर दिया गया था. अब जो टिकट कैंसिल किए गए हैं, वो लॉकडाउन के दौरान उस समय बुक कराए गए थे, जब रेलवे ने जून में यात्रा के लिए बुकिंग की अनुमति दी थी. सभी स्पेशल और श्रमिक स्पेशल ट्रेनें जारी रहेंगी सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए सामान्य रेल सेवाएं बंद की हुई हैं. लेकिन सभी स्पेशल और श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा. रेलवे के आदेश में कहा गया है कि एक मई से शुरू की गई श्रमिक विशेष ट्रेन सेवा और 12 मई से शुरू की गई विशेष ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा. 22 मई से देशभर में चलेंगी एक्सप्रेस ट्रेनें लॉकडाउन के चलते रेलवे फिलहाल देश में स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. सामान्य ट्रेनों की आवाजाही बंद है. स्पेशल ट्रेन चलाने के बाद अब रेलवे मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है. साथ ही यात्री अब वेटिंग टिकट भी बुक करा सकेंगे. अभी तक यात्री स्पेशल ट्रेन में सफर के लिए सिर्फ कंफर्म टिकट ही बुक करा सकते थे. लेकिन 22 मई से चलने वाली ट्रेनों के लिए यात्री 15 मई से वेटिंग टिकट बुक करा सकेंगे. स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटर बंद रहेंगे और प्लेटफॉर्म टिकट सहित कोई काउंटर टिकट जारी नहीं किए जाएंगे. हालांकि रेलवे ने अभी ट्रेनों का शेड्यूल जारी नहीं किया है. ये भी पढ़ें- रेलवे का बड़ा एलान देशभर में चलेंगी एक्सप्रेस, मेल ट्रेनें, वेटिंग टिकट भी मिलेंगे Corona Update: देश में कोरोना मरीजों की संख्या 78 हजार के पार पहुंची, अबतक 2549 मौतें | राज्यवार आंकड़े
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
दिल्ली में होगी मुस्लिम नेताओं की बड़ी बैठक, ओवैसी से सलमान खुर्शीद तक ये नेता होंगे शामिल, जानिए मीटिंग की एजेंडा
दिल्ली में मुस्लिम नेताओं की बड़ी बैठक, ओवैसी से सलमान खुर्शीद तक ये नेता होंगे शामिल, जानिए मीटिंग की एजेंडा
इधर ट्रंप ने जताई हत्या की आशंका, उधर मुज्तबा खामेनेई का आया बड़ा बयान, बोले - 'खून का बदला...'
इधर ट्रंप ने जताई हत्या की आशंका, उधर मुज्तबा खामेनेई का आया बड़ा बयान, बोले - 'खून का बदला...'
बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का...'
बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget