एक्सप्लोरर

22 मई से देशभर में चलेंगी एक्सप्रेस, मेल स्पेशल ट्रेनें, सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग, वेटिंग टिकट भी मिलेंगे

रेल मंत्रालय 22 मई से और ट्रेने चलाने की तैयारी कर रहा है. इन ट्रेनों में यात्रा के लिए 15 मई से वेटिंग टिकट बुकिंग की सुविधा भी शुरू की जाएगी.

नई दिल्ली: स्पेशल ट्रेन चलाने के बाद अब रेलवे मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है. साथ ही यात्री अब वेटिंग टिकट भी बुक करा सकेंगे. अभी तक यात्री स्पेशल ट्रेन में सफर के लिए सिर्फ कंफर्म टिकट ही बुक करा सकते थे. लेकिन 22 मई से चलने वाली ट्रेनों के लिए यात्री 15 मई से वेटिंग टिकट बुक करा सकेंगे. स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटर बंद रहेंगे और प्लेटफॉर्म टिकट सहित कोई काउंटर टिकट जारी नहीं किए जाएंगे. हालांकि रेलवे ने अभी ट्रेनों का शेड्यूल जारी नहीं किया है. सफर करने वाले यात्रियों की संख्या निर्धारित रेलवे ने यात्रियों की संख्या भी निर्धारित कर दी है. रेलवे के मुताबिक स्लीपर क्लास में 200, एसी चेयरकार और थर्ड एसी में 100, सेंकेड एसी में 50 लोग ही सफर कर सकेंगे. इसके अलावा एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 20-20 संख्या तय की है. रेल मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि चार्ट के मुताबिक कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी. वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को सफर की अनुमति नहीं रेलवे भले ही आपको वेटिंग टिकट बुक कराने की अनुमति दे रहा है, लेकिन सिर्फ कंफर्म टिकट वाले व्यक्ति को ही यात्रा की अनुमति है. अधिकारियों ने बताया, वेटिंग लिस्ट वाले व्यक्ति को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्हें उनके टिकट की पूरी कीमत वापस की जाएगी. इन ट्रेनों में तत्काल या प्रीमियम तत्काल कोटा और वरिष्ठ नागरिक कोटा उपलब्ध नहीं होगा. आरएसी टिकट भी नहीं होंगे. किसी भी खाने पीने की चीज की कीमत को रेल किराए में शामिल नहीं किया गया है. प्रीपेड मील बुकिंग और ई-कैटरिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी. हालांकि, आईआरसीटीसी भुगतान करने पर कुछ सीमित खाने और पीने की चीजें उपलब्ध करा सकता है. लक्षण होने पर रेल यात्रा रद्द हुई तो वापस मिलेंगे टिकट के पूरे पैसे कोरोना वायरस के लक्षण होने के कारण जिन यात्रियों को ट्रेन में सफर करने की अनुमति नहीं दी जा रही, ऐसे लोगों को टिकट के पूरे पैसे लौटाए जाएंगे. सभी यात्रियों की अनिवार्य रूप से स्क्रीनिंग की जाएगी और केवल ऐसे लोगों को ही ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी जिनमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं होंगे. आदेश में कहा गया है, ''अगर स्क्रीनिंग के दौरान यात्री के शरीर का तापमान अधिक है और कोरोना वायरस के लक्षण आदि हैं तो कंफर्म टिकट होने के बावजूद उसे यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी. ऐसे मामले में यात्री को टिकट के पूरे पैसे लौटाए जाएंगे." अगर एक ही टिकट पर कई लोग यात्रा कर रहे हैं और एक यात्री को सफर करने के लिए अयोग्य पाया जाता है और वे सभी यात्रा नहीं करना चाहते तो उस टिकट का पूरा पैसा लौटाया जाएगा. इसी तरह, अगर एक यात्री के अयोग्य होने पर समूह के अन्य लोग यात्रा करना चाहते हैं तो केवल एक यात्री का किराया वापस किया जाएगा. ये भी पढ़ें- Corona Update: देश में कोरोना मरीजों की संख्या 78 हजार के पार पहुंची, अबतक 2549 मौतें | राज्यवार आंकड़े वित्त मंत्री आज करेंगी राहत पैकेज के दूसरे चरण का एलान, कल MSME सेक्टर और कर्मचारियों को दी थी सौगात
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Parliament Monsoon Session LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
मेकेदातु विवाद पर CM विजय ने लिखा PM को लेटर, की ये बड़ी मांग
मेकेदातु विवाद पर CM विजय ने लिखा PM को लेटर, की ये बड़ी मांग
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget