एक्सप्लोरर

Watch: पाक-चीन वाले राहुल के बयान पर बवाल के बीच बोले पूर्व विदेश मंत्री नवटर सिंह, सरकार ने क्यों नहीं दिलाई याद, इंदिरा के जमाने में हुई इसकी शुरुआत

Natwar Singh On Rahul Gandhi: पूर्व विदेश मंत्री ने आगे कहा कि  अब हम अलग-थलग नहीं है. हमारे पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध हैं और विदेश नीति विफल नहीं है.

Rahul Statement On Pak-China: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से संसद में बुधवार को पाकिस्तान और चीन के करीब आने और भारत की विदेश नीति पर जिस तरह के सवाल खड़े किए गए उसके बाद लगातार सरकार की तरफ उस बयान की आलोचना की जा रही है. इस बीच, पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए हैरान जताई है. उन्होंने कहा कि मुझे इस बात पर आश्चर्य होता है कि किसी ने सरकार की तरफ से राहुल गांधी को यह याद नहीं दिलाई कि जो उन्होंने कहा वह ठीक नहीं है.

नवटर सिंह ने आगे कहा कि चीन और पाकिस्तान 1960 के बाद से ही इतने करीब है. इसकी शुरुआत उनकी दादी इंदिरा गांधी के वक्त ही हुई थी, जिन्होंने कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में उठाया था. पूर्व विदेश मंत्री ने आगे कहा कि  अब हम अलग-थलग नहीं है. हमारे पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध हैं और विदेश नीति विफल नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि हमारे पास ऐसे विदेश मंत्री हैं जिन्होंने पूरी जिंदगी विदेश नीति के मुद्दों को डील करते हुए बिताई है.

ये भी पढ़ें: Watch: चीन-पाक और न्यायपालिका पर राहुल के बयान से घमासान, विदेश मंत्री बोले तथ्यों की जानकारी नहीं, कानून मंत्री ने की माफी की मांग

इससे पहले, केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि राहुल गांधी के सारे आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है. उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार गरीबों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है और चीन और पाकिस्तान को सबक सिखा रही है. जबकि, राहुल के बयान पर बीजेपी सांसद और प्रवक्ता जफर इस्लाम ने बातचीत में कहा क्योंकि कांग्रेस साफ हो रही है इस वजह से राहुल की बौखलाहट है ऐसा लग रहा था कि राहुल गांधी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा नहीं कर रहे बल्कि राजनीतिक रैली को संबोधित कर रहे हैं.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया राहुल का समर्थन

इधर, राज्यसभआ में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़ग ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन किया. जयशंकर की तरफ से राहुल के बयान पर उठाए गए सवाल के जवाब में खड़गे ने कहा- जयशंकर सरकार में रहने से पहले सेवा में थे, उन्होंने तब भी ऐसा कुछ नहीं कहा. यह विपक्षी कि जिम्मेदारी है कि वे खामियों को उजागर करे. खड़गे ने आगे कहा कि राहुल गांधी को 2 भारतीय का मतलब है- एक अमीरों के लिए और दूसरा गरीबों के लिए. यह खाई बढ़ती जा रही है. इसे घटाने का कोई प्रावधान नहीं है. एक तरफ देश की 30 फीसदी संपत्ति का देश के 100 लोग मालिक है.

क्या बोले थे राहुल गांधी?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को मोदी सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि देश को ‘शहंशाह’ की तरह चलाने की कोशिश हो रही है. उन्होंने इस सरकार की नीतियों के चलते आज देश आंतरिक एवं बाहरी मोर्चों पर ‘बड़े खतरे’ का सामना कर रहा है. संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हो रही चर्चा में भाग लेते हुए राहुल गांधी ने यह दावा भी किया कि केंद्र सरकार की नीति के कारण ही आज चीन एवं पाकिस्तान एक साथ आ गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार में दो हिंदुस्तान बन गए हैं जिनमें से एक अमीरों और दूसरा गरीबों के लिए है. राहुल गांधी ने यह दावा भी किया कि देश के सामने खड़ी प्रमुख चुनौतियों का अभिभाषण में उल्लेख नहीं किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
Dharmendra Pradhan Resign: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget