एक्सप्लोरर

राहुल ने पीएम की ओर बढ़ाए 10 कदम और बन गई सियासत की सबसे बड़ी तस्वीर

हमेशा दूसरों को चौंकाने वाले प्रधानमंत्री मोदी राहुल गांधी के इस अंदाज से थोड़ा चौंक गए. राहुल गांधी उनके पास पहुंचते हुए कुछ इशारे कर रहे थे लेकिन पीएम को शायद इसकी उम्मीद नहीं थी.

नई दिल्ली: अविश्वास प्रस्ताव पर सदन के अंदर जमकर आरोपों-प्रत्यारोपों की बरसात हो रही है. इस बौछार के बाद राहुल गांधी ने 10 कदम पीएम की ओर बढ़ाए और बन गयी सियासत की आज की सबसे दिलचस्प तस्वीर. राहुल गांधी ने कांग्रेस की ओर से अविश्वास प्रस्ताव पर सरकार पर हमला बोला. इस हमले के सारे तीर सीधे अपने ठीक सामने बैठे प्रधानमंत्री पर बरसाए. अपना भाषण उन्होंने खुद को गुस्से और नफरत से दूर रहने वाला बताते हुए खत्म किया. भाषण खत्म करने के बाद राहुल गांधी को अपनी जगह बैठना था लेकिन वो अपोजिशन बेंच से ट्रेजरी बेंच की ओर बढ़े. सीधे प्रधानमंत्री मोदी के पास पहुंचे और झुककर उनके गले लग गए. हमेशा दूसरों को चौंकाने वाले प्रधानमंत्री मोदी राहुल गांधी के इस अंदाज से थोड़ा चौंक गए. राहुल गांधी उनके पास पहुंचते हुए कुछ इशारे कर रहे थे लेकिन पीएम को शायद इसकी उम्मीद नहीं थी.

राहुल के उनके गले लगते ही पीएम को समझ आ गया कि ये तस्वीर राजनीति की ऐतिहासिक तस्वीर बन चुकी है. पीएम गले मिल कर अपनी सीट की तरफ मुड़ चुके राहुल को तुंरत अपने पास बुलाया और पीठ थपथपायी. हालांकि उन 10 कदमों और 10 सेकंड में लोकसभा के अंदर एक ऐसी सियासी तस्वीर बनी जो शायद सत्ता पक्ष को कभी पसंद नही आएगी. राहुल गांधी के वापस अपनी सीट पर पहुंचते ही अकाली दल की हरसिमरत कौर ने इसपर आपत्ति जता दी. कहा कि ये जादू की झप्पी का गलियारा नहीं बल्कि सदन है.

गले मिलने के बाद राहुल गांधी ने अपनी सीट पर बैठे हुए अपनी पार्टी के साथियों को आंख दबा कर इशारा किया. वो इशारा अपने आप में राहुल के गले मिलने पूरी कहानी बयान कर रहा था. गृहमंत्री के भाषण के दौरान स्थगित होने के बाद जब सदन की कार्यवाही साढ़े चार बजे दुबारा शुरू हुई तो स्पीकर सुमित्रा महाजन ने इसपर अपनी नाराजगी जतायी. उन्होंने राहुल गांधी के इस अंदाज को सदन और पीएम की गरिमा के खिलाफ बताया. स्पीकर ने कहा कि गले लगाने के बाद राहुल ने जिस तरह आंख मारी वो पूरी घटना सही नहीं थी.

राहुल गांधी के इस तरह पीएम को गले लगाने पर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हुई. जादू की झप्पी मोमेंट पर किसी ने समर्थन कर तो किसी ने विरोध कर खूब मजे लिए. सदन के अंदर ऐसा कर राहुल गांधी ने सही किया या गलत किया, इसपर बहस होती रहेगी. लेकिन इस बात से कोई इंकार नही करेगा कि ये आज की सबसे दिलचस्प सियासी तस्वीर रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी
'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget