एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में होगा 'भारत जोड़ो यात्रा' का समापन, केंद्र शासित प्रदेश में 8 दिन बिताएंगे राहुल गांधी, पार्टी ने शुरू की तैयारियां

Jammu Kashmir में विधानसभा चुनाव पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में प्रभारी रजनी पाटिल ने कांग्रेस का रुख दोहराया. कहा कि चुनाव कराने से पहले केंद्र शासित प्रदेश को राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए.

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' के समापन चरण के दौरान जम्मू-कश्मीर में आठ दिन बिताएंगे. पार्टी की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य रजनी पाटिल ने शनिवार को यह जानकारी दी. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की जम्मू-कश्मीर मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि राहुल गांधी अगले महीने के तीसरे हफ्ते में केंद्र शासित प्रदेश में प्रवेश कर सकते हैं.

रजनी पाटिल ने आम लोगों, राजनीतिक, सामाजिक व गैर सरकारी संगठनों से यात्रा में शामिल होने की अपील भी की. पाटिल ने जम्मू-कश्मीर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकार रसूल वानी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पत्रकारों से कहा, "राहुल गांधी जनवरी के तीसरे हफ्ते में जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने के बाद आठ दिन यहां बिताएंगे." उन्होंने कहा कि इनमें से चार दिन वह जम्मू, जबकि चार दिन कश्मीर में गुजारेंगे. तारीख और मार्ग अभी तय नहीं हुआ है.

'यात्रा का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है'

इससे पहले, उन्होंने जम्मू-कश्मीर में यात्रा के सुचारू संचालन की तैयारी के लिए पूर्व विधायकों और मंत्रियों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई बैठकें कीं. रजनी पाटिल ने पत्रकारों से ये भी कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ऐतिहासिक यात्रा ने देश में एक "अच्छा माहौल" बनाया है. उन्होंने कहा कि यात्रा का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है और पार्टी इसके राजनीतिक लाभों का मूल्यांकन नहीं कर रही है.

'जम्मू-कश्मीर में होगा यात्रा का शानदार स्वागत'

कांग्रेस नेता ने कहा, "राहुल गांधी लोगों को एकजुट करने और विविधता में एकता के संदेश को मजबूत करने के अलावा समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं, पीड़ाओं और आकांक्षाओं को समझने के लिए इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं." उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 'भारत जोड़ो यात्रा' का शानदार स्वागत किया जाएगा.

यात्रा में शामिल होंगे फारूक अब्दुल्ला

उन्होंने कहा, "(नेशनल कांफ्रेंस) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने यात्रा में शामिल होने के अपने फैसले की घोषणा की है और हम उनके बयान का स्वागत करते हैं." वहीं जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में पाटिल ने कांग्रेस के रुख को दोहराया कि चुनाव कराने से पहले केंद्र शासित प्रदेश को राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार प्रदान करने के लिए जल्द ही चुनाव होने चाहिए.

ये भी पढ़ें- प्रियंका सुलझा रही कांग्रेस का संकट, पहले पायलट को मनाया अब सुक्खू को सीएम बनवाया; टीम खरगे में बदलेगी भूमिका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
CJP Protest: ‘भेड़िये से भेड़ की मुलाकात’, जेपी नड्डा के हॉस्पिटल पहुंचने पर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का विवादित बयान
‘भेड़िये से भेड़ की मुलाकात’, जेपी नड्डा के हॉस्पिटल पहुंचने पर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का विवादित बयान
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget