एक्सप्लोरर

आज कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों से मिलेंगे राहुल गांधी, जानिए क्यों अहम है ये मुलाकात?

आज ही राहुल गांधी को मनाने और उनसे अपना इस्तीफा वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ता सुबह पार्टी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन भी करेंगे.

नई दिल्लीः कांग्रेस में शुरू हुए इस्तीफों के दौर के बीच आज राहुल गांधी कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिलेंगे. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायण सामी राहुल गांधी के साथ होने वाली बैठक में शामिल होंगे. हालांकि इस बैठक के उद्देश्य को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया है लेकिन इस बैठक को लेकर पार्टी के गलियारे में काफी चर्चा है.

दरअसल इन नेताओं ने राहुल के इस्तीफे की पेशकश के बाद से ही उनसे मिलने का समय मांगा था जिसके लिए राहुल अब तैयार हुए हैं. माना जा रहा है कि इस बैठक में राहुल को मनाने की कोशिश होगी. हालांकि राहुल साफ कर चुके हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने के अपने फैसले पर वो कायम हैं और इसमें बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं है. जाहिर है नजरें इस बात पर टिकी हुई हैं कि पांचों मुख्यमंत्री राहुल गांधी से क्या कहते हैं?

दूसरी तरफ पंजाब से आने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने अपनी पार्टी के मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि वो इस्तीफा लेकर राहुल गांधी से मिलने जाएं. बाजवा ने सभी प्रदेश अध्यक्ष, सीडब्ल्यूसी सदस्यों से भी इस्तीफा देने की मांग की है. बाजवा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए सभी वरिष्ठ नेताओं को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए ताकि राहुल खुल कर पार्टी में बदलाव कर सकें.

सवाल है कि क्या कांग्रेस के मुख्यमंत्री राहुल के सामने इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं? पार्टी के पांचों मुख्यमंत्रियों से राहुल की मुलाकात इसलिए भी अहम है क्योंकि पिछली सीडब्ल्यूसी की बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कमलनाथ पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा था कि इन नेताओं ने चुनाव में अपने 'पुत्रमोह' को पार्टी हित के ऊपर रखा. गहलोत के बेटे जहां चुनाव हार गए और राज्य में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी वहीं कमलनाथ के बेटे मामूली अंतर से जीते और यही इकलौती सीट मध्यप्रदेश में कांग्रेस जीत पाई. दूसरी अहम बात ये भी है राहुल गांधी की जगह नए अध्यक्ष के तौर पर अशोक गहलोत से लेकर भूपेश बघेल के नामों पर कयास लगाए जा रहे हैं.

दूसरी तरफ राहुल गांधी को मनाने और उनसे अपना इस्तीफा वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ता सोमवार सुबह पार्टी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे. इससे पहले दिल्ली कांग्रेस और यूथ कांग्रेस राहुल के घर पर प्रदर्शन कर चुकी है. वहीं मंगलवार से कांग्रेस के कुछ नेता पार्टी मुख्यालय में धरना देने की तैयारी कर रहे हैं. इन सब के बीच कांग्रेस में युवा पदाधिकारियों और राज्य स्तर के नेताओं के इस्तीफे का सिलसिला जारी है.

बीते हफ्ते में राहुल गांधी ने हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली जैसे चुनावी राज्यों के नेताओं से मुलाकात की थी. इस हफ्ते वो झारखंड के नेताओं से मिल सकते हैं.

यूपीः सीएम योगी का नया फ़रमान, टॉप अपराधियों की लिस्ट बनाकर भेजो जेल

दिल्ली: चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट के मामले में AAP विधायक सोम दत्त दोषी करार

2 जुलाई को होगी बीजेपी संसदीय दल की बैठक, पीएम मोदी तय कर सकते हैं सांसदों के लिए एजेंडा सांसद बाजवा की सलाह, कहा- कल राहुल गांधी से इस्तीफा लेकर मिलने जाएं सभी CM

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget