एक्सप्लोरर

'मुस्लिमों का वोट नहीं चाहिए है, क्योंकि...', असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा क्या कुछ बोले?

Himanta Biswa Sarma On Congress: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके कारण ही पहले राज्य में संप्रादायिक संघर्ष होता था.

Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि उन्हें मुस्लिमों का वोट अभी नहीं चाहिए, क्योंकि हमारा संबंध इससे ऊपर है. बीजेपी नेता सरमा ने कहा, '' असम में मुस्लिम और हिंदू शांति से रह रहे हैं. कांग्रेस की सरकार के दौरान जब मैं मंत्री था तो हर चार से पांच साल में सांप्रदायिक संघर्ष गलत नीति के कारण होता था, लेकिन 2014 के बाद से असम में पूरी तरह से शांति है. 

उन्होंने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, ''जनजातीय विद्रोही संगठन एक-एक करके मेनस्ट्रीम में आ रहे हैं. राज्य में हिंदू और मुस्लिम शांति से रह रहे हैं. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि जब मैं दिल्ली में बोलता हूं कि मदरसा बंद करो, इसका मतलब है कि मुस्लिम बेटा-बेटी को डॉक्टर बनना है.  हमारे राज्य की 1200 मेडिकल सीट में से 380 सीटों पर मुस्लिम लड़के और लड़की हैं.'' 

हिमंत बिस्वा सरमा क्या बोले?
सवाल किया गया कि क्या ऐसे में असम से बीजेपी को सबसे ज्यादा मुस्लिमों को वोट मिलने वाले हैं? इस पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ''अभी हमें मुस्लिमों का वोट खासकर बंगाली मुस्लिमों का वोट नहीं चाहिए है. सारी परेशानी की जड़ वोट ही है. कांग्रेस को वोट चाहिए था. इस कारण उन्होंने रोड, स्कूल, कॉलेज नहीं बनाए. साथ ही बिजली और घर नहीं दिया.'' 

मुस्लिम लड़कियां स्कूल और कॉलेज जाएं

उन्होंने कहा, ''मेरा प्रिंसिपल (सिद्धांत) है कि मुझे आपका वोट नहीं चाहिए है. मुझे अगले दस साल आपके एरिया (मुस्लिम बहुल क्षेत्र) में विकास करना है. बाल विवाह खत्म करना है. मुझे सुनिश्चित करना है कि मुस्लिम लड़कियां स्कूल और कॉलेज जाए. अगले 10 से 15 साल ये काम करना है. इसके बाद मैं जाकर वोट मागूंगा. अभी वोट मांगने जाऊंगा तो लेना-देना हो जाएगा.'' 

सरमा ने बताया कि उन्होंने 2020 के चुनाव में भी स्टैंड लिया था कि आचार संहिता लागू होने पर उनके एरिया (मुस्लिम बहुल एरिया) में नहीं जाऊंगा. चुनाव जीतने के बाद आएंगे. इस बार भी लोकसभा चुनाव से पहले भी ये ही कह रहा हूं. 

कांग्रेस पर क्या कहा?
एरिया में (मुस्लिम एरिया) प्रचार के लिए जाने के सवाल पर सरमा ने कहा, ''चुनाव जीतने के बाद जाएंगे. उन्हें पता लग जाने दीजिए कि कांग्रेस और उनका (मुस्लिमों) संबंध वोट का है. वहीं बीजेपी और मेरा संबंध वोट से ऊपर है. मैं हर महीने किसी ना किसी मुस्लिम एरिया में जाता हूं, लेकिन यहां राजनीति और वोट की बात नहीं करता.'' 

ये भी पढ़ें- Assam Delimitation: असम में SC और ST के लिए रिजर्व सीटों की संख्या में इजाफा, एक लोकसभा और 19 विधानसभा सीटों के नाम बदले गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर खुद गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget