एक्सप्लोरर

राफेल डील: बेंगलुरू में एचएएल के कर्मचारियों से मिलेंगे राहुल, दफ्तर के बाहर 3 बजे होगी सभा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को बेंगलुरू में हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के कर्मचारियों के साथ बातचीत करेंगे. उन्होंने इस संबंध में ट्विट करते हुए कहा है कि एचएएल के हेड ऑफिस के बाहर कंपनी के कर्मचारियों के साथ संवाद करने के लिए वो दोपहर बाद 3 बजे वहां जा रहे हैं.

राफेल विवाद: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को बेंगलुरू में हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के कर्मचारियों के साथ बातचीत करेंगे. वह एचएएल के हेड ऑफिस के बाहर कंपनी के कर्मचारियों के साथ संवाद करने के लिए दोपहर बाद 3 बजे वहां जा रहे हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एचएएल देश की सामरिक संपत्ति है. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश की एयरोस्पेस इंडस्ट्री का भविष्य ऑफसेट पार्टनर का गिफ्ट अनिल अंबानी को देकर बर्बाद कर दिया गया है. राहुल गांधी ने कहा कि आइए और देश की रक्षा करने वाले एचएएल के गौरव की रक्षा कीजिए.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, " एचएएल भारत की सामरिक संपत्ति है. राफेल का कॉन्ट्रैक्ट अनिल अंबानी को देने से भारत के एयरोस्पेस इंडस्ट्री के भविष्य को बर्बाद कर दिया गया है". उन्होंने आगे कहा, "भारत की रक्षा करने वाले के गौरव की रक्षा करने के लिए आइए. मैं बेंगलुरू में एचएएल के कर्मचारियों के साथ खड़े होने के लिेए आया हूं. आप सब भी आइए एचएएल हेडक्वार्टर के पास 3 बजे. "

राफेल और एचएएल पर कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता एस जयपाल रेड्डी ने बुधवार को कहा था कि एचएएल सबसे बड़ा शिकार इसलिए बन गया है क्योंकि एचएएल के 10 हजार कर्मचारियों की नौकरी जाने वाली है. राफेल करार मिलने से 10 हजार नई नौकरी पैदा होने वाली थी, लेकिन अब मौजूदा नौकरियां भी खत्म हो रही हैं.

रेड्डी ने कहा कि यदि हमारे समय पर किया गया करार आगे बढ़ाया जाता और 18 हवाई जहाज खरीदे जाते और बाकी हिंदुस्तान में बनाए जाते तो हमारी विनिर्माण क्षमता बढ़ती. यही कारण है कि राहुल जी एचएएल जा रहे हैं.

दरअसल, कांग्रेस का आरोप है कि प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस की सरकार से 36 लड़ाकू विमान खरीदने का जो सौदा किया है उसका मूल्य यूपीए सरकार के समय किए गए सौदे की तुलना में अधिक है. इसकी वजह से सरकारी खजाने को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. पार्टी का दावा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस सौदे को बदलवाया और ठेका हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड से लेकर रिलायंस डिफेंस को दे दिया.

यह भी पढ़ें-

राफेल विवाद: नए खुलासे पर दसॉल्ट ने दी सफाई, आज राफेल प्लांट का दौरा कर सकती हैं रक्षा मंत्री PM मोदी को जान से मारने की धमकी मिली, दिल्ली पुलिस कमिश्नर को आया ई-मेल देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget