एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi: थैंक यू मोदी जी... राहुल गांधी ने की पीएम की तारीफ, बोले- 'मुझे भरोसा है कि...'

Rahul Gandhi On PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वायनाड का दौरा कर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगे. इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बयान दिया है.

Rahul Gandhi On PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (10 अगस्त 2024) को केरल के वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे. पीएम यहां की तबाही का हवाई सर्वेक्षण करेंगे. पीएम के दौरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उन्हें धन्यावाद कहा है. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "भयानक त्रासदी का जायजा लेने को लेकर वायनाड जाने के लिए थैंक्यू, मोदी जी. ये अच्छा फैसला है."

हवाई सर्वेक्षण करेंगे पीएम मोदी

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, "मुझे विश्वास है कि जब प्रधानमंत्री एक बार प्रत्यक्ष रूप से इस तबाही को देख लेगें तो वह इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर देंगे." पीएम वायनाड दौरे पर राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करने के साथ-साथ हादसे में जीवित बचे लोगों से बातचीत करेंगे. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पीएम दिन के 11 बजे कन्नूर पहुंचे और वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगे. उन्होंने बताया कि बचाव अभियान में शामिल दल उन्हें निकासी प्रयासों के बारे में जानकारी देंगे.

इसके बाद पीएम मोदी राहत शिविर और अस्पताल जाएंगे, जहां वह पीड़ितों और भूस्खलन में जीवित बचे लोगों से मुलाकात करेंगे. पीएम यहां एक समीक्षा बैठक भी करेंगे, जिसमें उन्हें इस घटना और राहत के प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया जानकारी दी जाएगी. इस त्रासदी में 300 से अधिक लोगों की जानें चली गई तो वहीं कई अभी भी लापता हैं.

राहुल गांधी ने लोकसभा में उठाया था मुद्दा

इस भीषण त्रासदी के बाद नेता प्रतिपक्ष और वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा किया था. यहां उन्होंने राहत शिविरों में लोगों से मुलाकात भी की थी. इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार (7 अगस्त 2024) को लोकसभा में इस आपदा का मुद्दा उठाया था. उन्होंने केंद्र सरकार से इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने, लोगों को दिया जाने वाला मुआवजा बढ़ाने और समग्र पुनर्वास पैकेज प्रदान करने की मांग की थी.

ये भी पढ़ें : UP Bypolls: यूपी उपचुनाव से पहले 5 सीटों पर कांग्रेस ने कर दिया अखिलेश के साथ खेल! जानें क्या है सियासी समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget