एक्सप्लोरर

चीन-भारत गतिरोध पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, कहा- 'नरेन्द्र मोदी नहीं ले रहे चीन का नाम'

चीन-भारत सैन्य गतिरोध के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपना हमला जारी रखा है. उनका कहना है कि बीते काफी समय से नरेंद्र मोदी ने अपने भाषणों में चीन का जिक्र नहीं किया है.

वायनाडः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चीन-भारत सैन्य गतिरोध के लिए नरेंद्र मोदी पर अपना हमला जारी रखते हुए बुधवार को लोगों से पूछा कि क्या उन्होंने कभी सुना है कि प्रधानमंत्री ने पिछले कुछ महीने में चीन का जिक्र किया है. अपने संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे के समापन पर वायनाड के सांसद ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नहीं चाहते कि लोगों का ध्यान इस तथ्य की ओर जाए कि चीनियों ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है.

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ महीने में क्या आपने उन्हें चीन शब्द बोलते हुए सुना है? आपको क्या लगता है वह क्यों नहीं कह रहे हैं? प्रधानमंत्री चीन का जिक्र क्यों नहीं कर रहे. इसलिए कि वह नहीं चाहते कि देश के लोगों का ध्यान इस तथ्य की ओर जाए कि चीनियों ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है.’’

उन्होंने प्रधानमंत्री से यह भी पूछा कि वह कब तक हमारे क्षेत्र से चीनियों को बाहर करने की सोच रहे हैं . गांधी ने कहा, ‘‘क्या आपको लगता है कि अभी इससे बड़ा कोई मुद्दा है. यह सबसे बड़ा मुद्दा है और प्रधानमंत्री इस बारे में एक शब्द नहीं कह रहे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्यों? प्रधानमंत्री भारत माता के भूभाग के बारे में एक शब्द क्यों नहीं बोल रहे. अजीब बात है.’’

गांधी ने मंगलवार को मोदी पर हमला करते हुए कहा था कि ‘‘प्रधानमंत्री राष्ट्र को बताएं कि भारतीय क्षेत्र से चीनी सैनिकों को कब बाहर किया जाएगा.’’ केंद्र सरकार ने पूर्वी लद्दाख इलाके में भारतीय क्षेत्र पर चीन के कब्जा करने के कांग्रेस के दावे को ‘‘शरारतपूर्ण व्याख्या’’ बताया था. बहरहाल, एक ट्वीट में गांधी ने आरोप लगाया कि भारत मोदी के फैसलों के कारण कठिनाइयों का सामना कर रहा है.

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘भारत मोदी के फैसलों के कारण दिक्कतों का सामना कर रहा है . खासकर बच्चों की भूख से मौत की कहानी झकझोर देने वाली है. भारत सरकार कैसे यह होने दे रही है जबकि गोदाम अतिरिक्त अनाज से भरा पड़ा है.’’

इसे भी पढ़ेंः कोरोना अपडेट: देश में फिर 50 हजार से ज्यादा आए संक्रमित मामले, एक्टिव केस घटकर 7 लाख 40 हजार हुए

World Corona Update: 24 घंटे में करीब 4 लाख कोरोना केस बढ़े, 6 हजार से ज्यादा मौत, देखें टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
देश के नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
छात्रों के प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी का पहला मन की बात कार्यक्रम, पढ़ें किन-किन मुद्दों पर की बात
छात्रों के प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी का पहला मन की बात कार्यक्रम, पढ़ें किन-किन मुद्दों पर की बात
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल ने अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget