एक्सप्लोरर

India-China Dispute: लद्दाख में चीन के निर्माण को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र को घेरा, कहा- देश के साथ विश्वासघात कर रही सरकार

Rahul Gandhi Ladakh Issue: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लद्दाख सीमा पर चल रहे चीनी निर्माण को लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने कहा है कि (मोदी) सरकार भारत के साथ विश्वासघात कर रही है.

Rahul Gandhi On Ladakh: लद्दाख सीमा पर चीनी निर्माण (Chinese Construction) को लेकर एक बार फिर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) को निशाने पर लिया है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा- ‘चीन भविष्य में कार्रवाई करने के लिए नींव बना रहा है, इसकी अनदेखी कर सरकार भारत के साथ विश्वासघात कर रही है.’

बता दें कि राहुल गांधी से पहले अमेरिका (America) के जनरल ने लद्दाख सीमा (Ladakh Border) पर चल रही चीनी निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया था. अमेरिकी जनरल चार्ल्स ए फ्लिन ( Charles A. Flynn) ने लद्दाख सीमा पर चीनी निर्माण को इसे चीन का ‘अस्थिर करने का प्रयास और संबंधों को नुकसान पहुंचाने वाला व्यहवार’ बताया था. अमेरिकी जनरल हिमालयी क्षेत्र में चीन की तरफ से निर्माण कार्य किए जाने पर बात कर रहे थे.

अमेरिकी जनरल ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि (चीनी सेना की) पश्चिमी थिएटर कमान में जो कुछ बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है, वह चिंताजनक है.’’ चीनी सेना की पश्चिमी थिएटर कमान भारत की सीमा से लगी है. उन्होंने कहा कि चीन का ‘‘अस्थिर करने वाला और दबाव बनाने वाला’’ व्‍यवहार उसकी मदद नहीं करने जा रहा है.

अमेरिकी जनरल ने कहा था कि चीन लगातार अंदर की ओर सड़क बनाना बढ़ाता जा रहा है. यह अस्थिर करने वाला और नुकसानदायक व्यहवार है. इस क्षेत्र में इससे कोई मदद नहीं मिलेगी. वहीं अब राहुल गांधी के बयान ने एक बार फिर लद्दाख में चीन के निर्माण पर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं.

पुल का निर्माण कर रहा है चीन

पिछले महीने, यह सामने आया कि चीन पूर्वी लद्दाख में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पैंगोंग झील के आसपास अपने कब्जे वाले क्षेत्र में एक अन्य पुल का निर्माण कर रहा है और वह ऐसा कदम इसलिए उठा रहा है ताकि सेना को इस क्षेत्र में अपने सैनिकों को जल्दी से जुटाने में मदद मिल सके.

चीन भारत से लगे सीमावर्ती इलाकों में सड़कें और रिहायशी इलाके जैसे अन्य बुनियादी ढांचे भी स्थापित करता रहा है. चीन का हिंद-प्रशांत क्षेत्र के विभिन्न देशों जैसे वियतनाम और जापान के साथ समुद्री सीमा विवाद है.

ये भी पढ़ें- India China Relations: टॉप यूएस जनरल ने कहा- लद्दाख सीमा के पास चीनी गतिविधियां 'आंख खोलने' वाली

ये भी पढ़ें- Moose Wala Murder का पाकिस्तान से जुड़ा तार, खालिस्तानी आतंकी रिंदा ने ISI के इशारे पर रची थी कत्ल की साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद में दिन-दहाड़े व्यापारी की हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
हैदराबाद में दिन-दहाड़े व्यापारी की हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
उदयनिधि स्टालिन के अरेस्ट पर भारी ड्रामा, पुलिस ने बदली पूछताछ की जगह, 5 बड़ी बातें
उदयनिधि स्टालिन के अरेस्ट पर भारी ड्रामा, पुलिस ने बदली पूछताछ की जगह, 5 बड़ी बातें
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
मसालों में मिलावट का ऐसा खेल कि देखकर कोई भी खा जाए धोखा! बड़े रैकेट का भंडाफोड़
मसालों में मिलावट का ऐसा खेल कि देखकर कोई भी खा जाए धोखा! बड़े रैकेट का भंडाफोड़

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget