एक्सप्लोरर

'ये आदिवासियों के मौलिक अधिकार का हनन', छत्तीसगढ़ के मुद्दे पर राहुल गांधी ने बीजेपी को घेरा

Rahul Gandhi on Hasdeo Aranya: हसदेव जंगल को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाजपा पर जमकर हमला बोला है,. उन्होंने बीजेपी को बहुजन विरोधी सरकार बताया है.

Rahul Gandhi on Hasdeo Aranya: छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य क्षेत्र में ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुए हिंसक झड़प को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है. जबरन हो रहे पेड़ों की कटाई को आदिवासियों के मौलिक अधिकार का हनन बताया है.

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है "हसदेव अरण्य में पुलिस बल के हिंसक प्रयोग से आदिवासियों के जंगल और जमीन के जबरन गबन का प्रयास आदिवासियों के मौलिक अधिकार का हनन है.

"सरकार में आते भूल गई हसदेव के इन मूल निवासियों की पीड़ा" 

उन्होंने आगे कहा "छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के दौरान विधानसभा में सर्वसम्मति से हसदेव के जंगल को न काटने का प्रस्ताव पारित हुआ था - 'सर्वसम्मति' मतलब विपक्ष यानी तत्कालीन भाजपा की भी सम्मिलित सहमति! मगर, सरकार में आते ही न तो उन्हें यह प्रस्ताव याद रहा और न हसदेव के इन मूल निवासियों की पीड़ा और अधिकार."

आदिवासी अधिकारों पर लगातार किए जा रहे आक्रमण

राहुल गांधी ने बिना अडानी का नाम लिए इशारों- इशारों में कहा 'बहुजन विरोधी भाजपा' अपने और अपने मित्रों के स्वार्थ की खातिर आम नागरिकों और पर्यावरण को भयावह हानि पहुंचाने को तैयार है, आज देश भर के भाजपा शासित राज्यों में ऐसे ही हथकंडों और षड़यंत्रों से आदिवासी अधिकारों पर लगातार आक्रमण किए जा रहे हैं, आदिवासी भाइयों और बहनों के जल, जंगल, जमीन की रक्षा कांग्रेस हर कीमत पर करेगी.

पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई  झड़प

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह से ही इन क्षेत्रों में पेड़ों की कटाई का काम चल रहा है.जिसका हसदेव अरण्य बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य और ग्रामीणों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा था.इसी बीच प्रदर्शन में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई,जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि हसदेव अरण्य बचाओ संघर्ष समिति के एक सदस्य को सिर पर चोट लगी है. वहीं, झड़प में कुछ पुलिस अधिकारी,कर्मचारी और ग्रामीण भी घायल हुए हैं.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने किस मुद्दे पर की बात? सपा चीफ ने साफ की तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget