एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme: लोकसभा में राहुल गांधी ने ऐसा क्या कहा, जो विपक्ष के नेता से भिड़ गए राजनाथ सिंह!

Rahul Gandhi: लोकसभा में अग्निवीर योजना के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच बहस देखने को मिली. राजनाथ सिंह ने राहुल पर देश को भ्रमित करने का आरोप लगाया.

Rahul Gandhi Attacks Agnipath Scheme: लोकसभा में सोमवार (29 जुलाई) को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच तीखी नोकझोंक हुई. दरअसल, राहुल गांधी के भाषण के तुरंत बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा, 'अग्निवीर योजना (Agniveer Scheme) पर राहुल गांधी देश में भ्रम फैला रहे हैं.'

राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने ये भी कहा, 'नेता प्रतिपक्ष ने बजट (Union Budget) पर भ्रांतियां पैदा की हैं और उन भ्रांतियों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) जल्द ही सदन में अपनी राय देंगी.' उन्होंने कहा, अग्निवीर योजना पर भी देश के युवाओं को भ्रमित किया जा रहा है. देश की सीमा सुरक्षा एक बेहद संवेदनशील मुद्दा है. 

जब आदेश होगा, दूंगा बयान- राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'देश की सीमा की सुरक्षा बहादुर जवानों के हाथों में रहती है. ये इतना संवेदनशील मुद्दा है देश की सुरक्षा का और सेना से जुड़े हमारे अग्निवीर के जवानों को लेकर देशवासियों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है. उस संबंध में कहना चाहता हूं कि जब भी आपका आदेश होगा इस सदन में अग्निवीर को लेकर बयान देने को तैयार हूं.'

'कंपनसेशन नहीं, इंश्योरेंस दिया है'

राजनाथ सिंह के बयान के बाद राहुल गांधी तुरंत खड़े हो गए. राहुल ने कहा, 'रक्षा मंत्री ने पहले भी कहा था कि शहीद अग्निवीर परिवारों को कंपनसेशन दिया गया है. उन्होंने सदन में कहा कि एक करोड़ रुपया कंपनसेशन दिया गया है मगर वो गलत था. उस शहीद परिवार को इंश्योरेंस दिया गया था, कंपनसेशन नहीं दिया गया था. कंपनसेशन की सच्चाई को कोई भी नकार नहीं सकता.'

बता दें कि इससे पहले भी कई मौकों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी अग्निवीर योजना के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साध चुके हैं. लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान भी राहुल गांधी ने देशभर में अग्निवीर योजना का मुद्दा उठाया था. राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं को उस दौरान ये कहते हुए भी सुना गया था कि वो केंद्र में आकर इस योजना को वापस लेने का काम करेंगे. 

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi Poster Row: 'राहुल गांधी को ट्यूशन लेने की जरूरत', धर्मेंद्र प्रधान ने गिनाए 'बालक बुद्धि' होने के नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द
'उन्हें गिरफ्तार कर...', नेताजी पर BJP सांसद के बयान पर भड़के चंद्र कुमार बोस
'उन्हें गिरफ्तार कर...', नेताजी पर BJP सांसद के बयान पर भड़के चंद्र कुमार बोस
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget