एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi At Cambridge: 'सिखों-मुस्लिमों को दूसरे दर्जे का समझते हैं', कैंब्रिज में राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला

Rahul Gandhi Cambridge Speech: राहुल गांधी ने भारत में सिखों और मुस्लिमों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है. राहुल गांधी कैंब्रिज में बोल रहे थे.

Rahul Gandhi On Sikh-Muslim In India: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कैंब्रिज में पीएम मोदी पर सीधा हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी सिखों और मुसलमानों को भारत का नहीं मानते हैं. मोदी देश को तोड़ रहे हैं. कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भारत को बर्बाद करने का आरोप लगाया. 

राहुल गांधी ने कहा, 'मेरे विचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के ढांचे को तहस-नहस कर रहे हैं. मैं उनकी दो तीन अच्छी नीतियों से प्रभावित नहीं हो सकता, अगर वे मेरे देश को बांट रहे हैं और मैं सोचता हूं कि वो वही कर रहे हैं.'

'सिखों, मुस्लिमों को दूसरे दर्जे का नागरिक समझते हैं मोदी'
राहुल ने आगे कहा कि वो (पीएम मोदी) भारत पर एक ऐसा विचार थोप रहे हैं जिसे भारत कभी स्वीकार नहीं कर सकता. भारत राज्यों का एक संघ है. अगर एक यूनियन पर आप कोई विचार थोपने की कोशिश करेंगे तो उसका रिएक्शन होगा.

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर अल्पसंख्यकों को दूसरे दर्जे का नागरिक समझने का आरोप लगाते हुए कहा, यहां मेरे सामने एक सिख बैठे हैं. वो भारत से आते हैं. भारत में मुसलमान हैं. भारत में ईसाई हैं. वे सभी भारतीय हैं. नरेंद्र मोदी ऐसा नहीं मानते. नरेंद्र मोदी उन्हें दूसरे दर्जे का नागरिक मानते हैं. मैं उनसे सहमत नहीं हूं.

लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ाने पर जोर
संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने दुनिया में लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए नई सोच की जरूरत पर जोर दिया. हालांकि, ये भी कहा कि इसे किसी पर थोपा न जाए. मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता ने अपनी जासूसी का आरोप लगाया.

कांग्रेस सांसद ने कहा, मेरे फोन में पेगासस से जासूसी होती है. खुफिया अधिकारियों ने मुझे बताया कि आपका फोन रिकॉर्ड हो रहा है. मेरे ऊपर आपराधिक मामले दर्ज कराए गए हैं. राहुल गांधी ने भारत में मीडिया और न्यायापालिका के नियंत्रण में होने का आरोप लगाया.

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi At Cambridge: राहुल गांधी ने पीएम मोदी की इन नीतियों की कैंब्रिज में की तारीफ, जानें क्या कुछ बोले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल पैतृक घर जाएंगे LoP राहुल गांधी, प्रयागराज में कार्यक्रम की तैयारी में जुटी कांग्रेस
कल पैतृक घर जाएंगे LoP राहुल गांधी, प्रयागराज में कार्यक्रम की तैयारी में जुटी कांग्रेस
चीन को भारत का करारा जवाब, मैप पर अरुणाचल के 27 जगहों को दिए ऑफिशियल नाम
चीन को भारत का करारा जवाब, मैप पर अरुणाचल के 27 जगहों को दिए ऑफिशियल नाम
CJP प्रदर्शन पर दावा करने वाले अमृतसर पुलिस कमिश्नर हटाए गए, BJP बोली- 'टाइमिंग तो...'
CJP प्रदर्शन पर दावा करने वाले अमृतसर पुलिस कमिश्नर हटाए गए, BJP बोली- 'टाइमिंग तो...'
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget