एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का बीजेपी पर पलटवारः कहा-मैं हिंदूवादी नहीं राष्ट्रवादी हूं, बीजेपी बोली 'कन्फ्यूज्ड हैं राहुल'

राहुल गांधी ने मंदिर-मंदिर जाने और हिंदू होने, ना होने पर जवाब देते हुए कहा कि मैं हिंदूवादी नहीं, राष्ट्रवादी नेता हूं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं सभी समाज के लोगों का नेता हूं.

नई दिल्लीः सॉफ्ट हिंदुत्व के रास्ते पर बढ़ रही कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी एक के बाद एक मंदिरों में जाकर पूजा पाठ कर रहे हैं. इस चुनावी माहौल में बीजेपी फिर उनके हिंदू होने पर ही सवाल खड़े कर रही है लेकिन इंदौर में राहुल गांधी ने मंदिरों में पूजापाठ और हिंदुत्व दोनों बड़े मुद्दों पर बीजेपी को दो टूक जवाब दिया है.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी के उस बड़े हमले पर पलटवार किया है जिसमें राहुल के मंदिर जाने पर सवाल पूछे जा रहे हैं. राहुल गांधी ने बीजेपी से ही सीधा सवाल किया है कि क्या मंदिर बीजेपी-आरएसएस की प्रॉपर्टी है? राहुल गांधी ने ये भी कहा कि मंदिर के कहने पर मैंने धोती पहनी थी तो मेरा कपड़ा फैंसी ड्रेस कैसे हो गया? राहुल गांधी ने मंदिर-मंदिर जाने और हिंदू होने, ना होने पर जवाब देते हुए कहा कि मैं हिंदूवादी नहीं, राष्ट्रवादी नेता हूं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं सभी समाज के लोगों का नेता हूं.

एक दिन पहले ही उज्जैन में महाकाल के दर पर पहुंचकर राहुल ने पूजा अर्चना की थी लेकिन राहुल की इस तस्वीर के सामने आने के बाद बीजेपी ने राहुल से उनके गोत्र को लेकर सवाल पूछा था. अब राहुल ने खुद को हिंदूवादी की जगह राष्ट्रवादी बताकर बड़ा बयान दिया है.

हालांकि राहुल के इस बड़े बयान के बाद बीजेपी ने फिर राहुल गांधी पर चुटकी ली है. बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि राहुल गांधी कन्फ्यूज्ड हैं और इस बार भी कांग्रेस चुनाव हारेगी.

गुजरात चुनाव के दौरान भी राहुल के मंदिरों में पूजा पाठ को बीजेपी ने चुनावी स्टंट बताया था. तब कांग्रेस ने राहुल के जनेऊधारी होने और शिवभक्त होने का दावा किया था. एक बार फिर चुनावी मौसम में जनेऊ और फैंन्सी रेशमी धोती चर्चा में है लेकिन इसका जनता पर कितना असर होगा और वोटिंग के समय ये मुद्दा कितना अहम रहेगा इस सवाल का जवाब भविष्य की गर्त में है.

शिवराज के बेटे पर आरोप लगाकर पलटे राहुल गांधी, कहा- इतने स्कैम हैं कि मैं कन्फ्यूज हो गया

मध्य प्रदेश: नहीं काम आई राहुल गांधी की सफाई, सीएम शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने किया मानहानि का केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आर्टिकल 370, नक्सलवाद का खात्मा', सरदार पटेल की जयंती पर क्या-क्या बोले अमित शाह
'आर्टिकल 370, नक्सलवाद का खात्मा', सरदार पटेल की जयंती पर क्या-क्या बोले अमित शाह
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
होर्मुज में अटैक पर भारत की आपत्ति, जयशंकर ने लगाई लताड़, ईरान युद्ध पर क्या कहा?
होर्मुज में अटैक पर भारत की आपत्ति, जयशंकर ने लगाई लताड़, ईरान युद्ध पर क्या कहा?
'आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम', ISRO के NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च पर क्या बोले PM मोदी
'आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम', ISRO के NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च पर क्या बोले PM मोदी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget