एक्सप्लोरर

'देश का राजा...', जब मंच पर पहुंचे राहुल गांधी तो कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे; कांग्रेस सांसद बोले- मैं राजा के कॉन्सेप्ट के खिलाफ

Rahul Gandhi on EC: राहुल गांधी ने पार्टी के वार्षिक लीगल कॉन्क्लेव 2025 में चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए और कहा, आने वाले दिनों में कांग्रेस यह साबित करेगी कि लोकसभा चुनाव में धांधली हुई थी.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वार्षिक लीगल कॉन्क्लेव 2025 में उस वक्त कार्यकर्ताओं को टोक दिया, जब उन्होंने नारा लगाया - 'देश का राजा कैसा हो, राहुल गांधी जैसा हो.' इस पर राहुल गांधी ने साफ शब्दों में कहा, 'मैं राजा नहीं हूं, और राजा बनना भी नहीं चाहता हूं. मैं राजा के कॉन्सेप्ट के ही खिलाफ हूं.' उन्होंने बताया कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति बराबर होता है और किसी को भी राजा बनाने की सोच सही नहीं है.

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी की नींव वकीलों ने रखी थी. 'अगर वकील नहीं होते, तो देश को न आज़ादी मिलती और न ही संविधान बन पाता,' उन्होंने कहा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो देश आपने बनाया है, आज उसी को धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है, और इसे रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है.

लोकसभा चुनाव में धांधली के सबूत जल्द पेश करेंगे: राहुल गांधी
नई दिल्ली में आयोजित कांग्रेस पार्टी के वार्षिक लीगल कॉन्क्लेव 2025 में बोलते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि उनकी पार्टी जल्द ही यह सबूत पेश करेगी कि लोकसभा चुनाव में धांधली हुई थी. उन्होंने कहा, 'हम आने वाले कुछ दिनों में आपको यह साबित करके दिखाएंगे कि लोकसभा चुनाव कैसे और किस तरह से रिग किया गया.' उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी बहुत मामूली बहुमत से सत्ता में आई है.

चुनावी व्यवस्था मर चुकी है, 15 सीटें धांधली से जीती गईं: राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि भारत में चुनावी व्यवस्था अब समाप्त हो चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया, 'प्रधानमंत्री बहुत ही मामूली बहुमत से पीएम बने हैं. अगर 15 सीटें धांधली से नहीं जीती जातीं, तो वे प्रधानमंत्री नहीं बन पाते.'

कृषि कानूनों के विरोध के दौरान जेटली ने दी थी धमकी: राहुल गांधी का आरोप
कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली पर भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रही थी, तब उन्हें डराने के लिए अरुण जेटली को भेजा गया था. उन्होंने कहा, 'हमें धमकाया गया, लेकिन हम नहीं झुके.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रेलवे का एक्शन, 5 अधिकारी होंगे रिटायर
लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रेलवे का एक्शन, 5 अधिकारी होंगे रिटायर
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget