एक्सप्लोरर

Delhi Election: कांग्रेस के बारे में झूठ बोलकर मोदी, केजरीवाल ने सत्ता पाई- राहुल गांधी

आज राहुल गांधी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहली रैली को संबोधित किया. कल भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की रैली होगी. राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आप काम की बजाय सिर्फ मार्केटिंग करते हैं. कांग्रेस के बारे में झूठ बोलकर मोदी और केजरीवाल ने सत्ता हासिल की.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रोजगार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि इन्होंने युवाओं को रोजगार देने के लिए कुछ नहीं किया. राहुल ने आरोप लगाया कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी काम करने की बजाय केवल मार्केटिंग करते हैं. मोदी और केजरीवाल ने कांग्रेस के बारे में झूठ बोल कर सत्ता हासिल की है.

"रोजगार नहीं दे सकते मोदी-केजरीवाल"

राहुल ने कहा कि मोदी और केजरीवाल को रोजगार में रुचि नहीं है केवल एक को दूसरे से लड़वाना है और सत्ता में बने रहना है. प्रधानमंत्री दिल्ली के चुनाव में भाषण देते हैं लेकिन रोजगार पर एक शब्द नहीं बोलते. पांच सालों में युवाओं को समझ आ गया है कि मोदी, केजरीवाल उन्हें रोजगार नहीं दे सकते.

"नफरत के माहौल से मोदी को फायदा देश को नहीं"

राहुल गांधी ने देश के 'माहौल' को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला. राहुल ने कहा कि देश में जो माहौल बना हुआ है, नफरत फैल रही है. इससे देश को फायदा नहीं हो रहा. मोदी जी को हो रहा होगा. अगर आप विकास चाहते हैं तो दिल से नफरत निकालनी होगी".

जंगपुरा विधानसभा की रैली में राहुल ने कहा कि देश में देशभक्तों की कोई कमी नहीं है चाहे वो किसी भी धर्म का हो. राहुल ने लोगों से पूछा, "जो व्यक्ति एक को दूसरे से लड़वाए क्या वो देशभक्त हो सकता है?" राहुल गांधी ने सवालिया अंदाज में कहा कि मोदी जी का हिन्दू धर्म किस प्रकार का है? ये आरएसएस का हिन्दू धर्म है. हिन्दू धर्म तो सबको जोड़कर आगे बढ़ाने की बात करता है. राहुल गांधी ने कहा कि ये माहौल तब है जब पूरी दुनिया निवेश के लिए हिंदुस्तान की तरफ देख रही है लेकिन हिंदुस्तान में जहां देखिए वहां हिंसा, बलात्कार, हत्या और गुंडागर्दी दिखती है. पांच सालों से एक हिंदुस्तानी दूसरे से नफरत से बात करता है. राहुल ने आरोप लगाया कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी नफरत की राजनीति करते हैं.

"कांग्रेस ने काम किया, मोदी-केजरीवाल ने झूठ बोला"

राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली में मेट्रो हो या सड़कें सब कांग्रेस ने बनवाई. मोदी और केजरीवाल ने कांग्रेस के बारे में झूठ बोल कर चुनाव जीता है. राहुल ने कहा कि अगर दिल्ली में किसी ने काम किया है तो कांग्रेस ने किया है और आगे भी करेगी. प्रदूषण का मुद्दा उठाते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बजट का 25% प्रदूषण को खत्म करने पर खर्च करेगी और 15 हजार ई बसें लाएगी. राहुल ने न्याय योजना के तहत गरीब परिवारों को 72 हजार रुपए सालाना देने और बुजुर्गों को 5 हजार महीना पेंशन देने के पार्टी घोषणापत्र की बातों का जिक्र किया और कांग्रेस को वोट देने की अपील की.

जंगपुरा के बाद राहुल गांधी ने संगम विहार में भी एक सभा को संबोधित किया जहां उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं. प्रियंका गांधी ने भी घटते रोजगार का मुद्दा उठाते हुए तंज कसते हुए पूछा कि प्रधानमंत्री बताएं कि घटता रोजगार प्रयोग है या संयोग. सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि 'शाहीन बाग' संयोग नहीं प्रयोग है. कल बुधवार को भी राहुल और प्रियंका दो सभाओं को सम्बोधित करेंगे. बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी एक सभा को संबोधित करना था लेकिन खराब सेहत की वजह से उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है.

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget