एक्सप्लोरर

मंदसौर में बोले राहुल गांधी 'जो मिट्टी में उतर कर लड़ेगा उसी को मिलेगी सरकार में जगह'

राहुल ने मंच पर बैठे कांग्रेस के नेताओं से कहा कि आप सडकों पर उतर कर जनता की लड़ाई लडें. जो मिट्टी में उतर कर लड़ेगा उसी को सरकार में जगह मिलेगी.

नई दिल्लीः किसानों के सहारे मध्य प्रदेश में कांग्रेस एक बार फिर सत्ता तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है. आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सत्ता वापसी के बाद किसानों से कर्ज माफी का वायदा किये. आज इशारों ही इशारों में राहुल ने मध्यप्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी को कड़ा संदेश भी दिये. कार्यकर्ताओं और नेताओं को स्पष्ट संदेश देते हुए राहुल ने मंच पर बैठे कांग्रेस के नेताओं से कहा कि आप सडकों पर उतर कर जनता की लड़ाई लडें. जो मिट्टी में उतर कर लड़ेगा उसी को सरकार में जगह मिलेगी. कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इस बार सत्ता वापसी की संभावनाओं को देखते हुए कोई चूक करना नहीं चाहता है. इसीलिए गुटबाजी और सड़क से दूर कांग्रेस को सड़क गर्म करने का संदेश राहुल गांधी दे गये.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज मंदसौर पहुंचे जहां उन्होंने अपने कार्यक्रम की शुरुआत छह किसानों को श्रद्धांजलि देने के साथ की. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस की एक रैली को संबोधित किया. आज से एक साल पहले मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिसिया गोलीबारी में मारे गये छह किसानों को याद करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वो अपने परिजनों के खोने के दर्द को जानते हैं. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य की शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके राज में किसान खुदकुशी कर रहे हैं. कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों का सारा कर्ज माफ किया जाएगा.

राहुल गांधी ने कहा कि एक साल पहले यहां किसानों को मारा गया. आज पूरे देश में किसान परेशान है और अपना हक मांग रहा है. मोदी शिवराज के दिल में किसानों के लिये जगह नहीं है. ये लोग किसानों का कर्जा माफ नहीं करते लेकिन बडे लोगों का कर्ज छोड़ देते हैं. दोनों नेताओं के पास किसानों के लिये वक्त नहीं है. राहुल गांधी ने लोगों को आश्वस्त किया कि जिस दिन एमपी में कांग्रेस की सरकार बनेगी उसके दस दिन में कर्जा माफ कर देंगे. ग्यारहवां दिन नहीं लगेगा. उन्होंने ये वायदा किया है कि जिन लोगों ने किसानों पर गोली चलायी है दस दिन में उन पर कार्रवाई होकर रहेगी.

राहुल गांधी ने कहा कि नीरव मोदी को नरेन्द्र मोदी नीरव भाई कहते हैं और पीएम मोदी ने युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगा है. रोजगार के नाम पर युवा भटक रहे हैं. राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि वो मेड इन चाइना को बढावा दे रहे हैं.

राहुल ने ये भी कहा कि मैं ये नहीं बोलूंगा कि 15 लाख दूंगा, मैं जो मंच से बोलूंगा वही करूंगा. आपकी मन की बात सुनूंगा, मन की बात से ही सरकार बनेगी. सरकार बनने पर दस दिन में पंद्रह साल का कर्जा माफ कर देंगे. फसल बेचने पर पैसा मंडी में नकद देंगे. जनता के दिन बदलने हैं.

हर जिले में किसानों के खेत के पास फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगा देगें. आप सीधा फैक्ट्री में किसान माल बेचेगा. गांव को शहर से जोड़ा जाएगा और फूड चेन बनाई जाएगी. फैक्टरी में किसानों के बेटों को रोजगार देंगे. कांग्रेस सरकार ने कर्नाटक और पंजाब में 70 हजार करोड का कर्जा माफ किया है.

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर एक और आरोप लगाया कि उन्होंने आरएसएस की पढाई की है. राहुल ने कहा कि मोदी ने सीने में गुस्सा डाल रखा है हमारे सीने में तो प्यार है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम मोदी जी के पास गये और कहा कि किसानों का कर्जा माफ करिये मगर मोदी जी पूरे वक्त चुप रहे. किसानों की आवाज के लिये उनका जबाव नहीं होता. हमारे सामने सिर्फ दो लक्ष्य हैं किसानों की रक्षा और युवाओं को रोजगार. कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी. ये आपको दिखने लगा होगा. बीजेपी सरकार ने जो किया वो हम नहीं बोलेंगे. मप्र के किसानों के साथ कांग्रेस खड़ी है.

मंदसौर में बोले राहुल- PM के दिल में किसानों के लिए जगह नहीं, वह मेड इन चाइना को बढ़ावा दे रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget