एक्सप्लोरर

चुनाव आयोग ने कही कानूनी एक्शन की बात, राहुल गांधी ने दिया जवाब, बोले- 'जो कहा, वही हलफनामा है'

Rahul Gandhi on ECI: चुनाव आयोग ने बेंगलुरु सेंट्रल के दावे को लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सबूत पेश करने के लिए कहा है. राहुल गांधी ने कहा कि उनके पास जो भी डेटा है वो चुनाव आयोग का ही है.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर निशाना साधा. उन्होंने महाराष्ट्र के साथ-साथ बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट पर अनियमितता का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "बेंगलुरु सेंट्रल पर कांग्रेस 3 फीसदी से भी कम अंतर से बीजेपी से हारी थी. ये फर्जी मतदाता और डुप्लीकेट वोटिंग के उदाहरण हैं." इसके बाद कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राहुल गांधी से उनके आरोपों को लेकर हलफनामा देने के लिए कहा है.

जो कहा, वही हलफनामा है- राहुल गांधी

चुनाव आयोग ने बेंगलुरु सेंट्रल के दावे को लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए उन्हें अपने दावे के सबूत पेश करने के लिए कहा है. इस पर राहुल गांधी ने कहा, "मैं लोगों से जो कहता हूं, वही मेरा वचन है. इसे हलफनामा के रूप में लीजिए. यह चुनाव आयोग का डेटा है और हम उनका डेटा दिखा रहे हैं." 

बेंगलुरु सेंट्रल सीट को लेकर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

कांग्रेस सांसद ने कहा कि उनकी टीम ने बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र के डेटा का विश्लेषण किया और फिर गड़बड़ी का पता किया. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी बेंगलुरु मध्य लोकसभा सीट के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में छह में पिछड़ गई, लेकिन महादेवपुरा में उसे एकतरफा वोट मिला. उन्होंने कहा कि कहा कि लोकसभा चुनाव में महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में 1,00,250 मतों की चोरी की गई.

'एक व्यक्ति को एक वोट का अधिकार'

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘एक पते पर 50-50 मतदाता थे. कई जगहों पर नाम एक थे, फोटो अलग अलग थे. हमारे संविधान में जो बातें निहित हैं वो इस तथ्य पर आधारित हैं कि एक व्यक्ति को एक वोट का अधिकार होगा. सवाल यह है कि अब यह विचार कितना सुरक्षित है कि एक व्यक्ति को एक वोट अधिकार मिलेगा?’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘पिछले कुछ समय से जनता में एक संदेह था. सत्ता विरोधी माहौल दल के खिलाफ होता है, लेकिन बीजेपी इकलौती ऐसी पार्टी जिसके खिलाफ यह माहौल नहीं होता.’’ उन्होंने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि सर्वेक्षण कुछ कह रहे थे, लेकिन नतीजे कुछ और हो गए. 

ये भी पढ़ें : ट्रंप के टैरिफ एक्शन के बीच पुतिन का भारत दौरा कंफर्म, NSA अजीत डोभाल बोले- जल्द आएंगे रूसी राष्ट्रपति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget