एक्सप्लोरर

सीमा विवाद: राहुल गांधी का PM मोदी पर तीखा हमला, कांग्रेस ने जारी किया LAC पर चीनी सेना की तैनाती का 'ग्राफिक-मैप'

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एक बार फिर चीन सीमा पर चल रहे विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार किया है.

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एक बार फिर चीन सीमा पर चल रहे विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार किया है. इसके साथ ही कांग्रेस ने चीन की पीएलए सेना की तैनाती को लेकर एक ग्राफिक-मैप भी जारी किया.‌ खास बात ये है कि ये मैप ओपन-सोर्स प्रोवाइडर, 'डि-एटैस' ने 6 जुलाई को अपने ट्वीटर एकाउंट पर पोस्ट किया था.

ग्राफिक्स के जरिए इस मैप में दिखाया गया है कि पूर्वी लद्दाख से सटी लाइन ऑफ एक्चुयल कंट्रोल यानि एलएसी पर कहां-कहां चीन की पीएलए सेना के बड़े कैंप हैं और कहां-कहां से उसकी सप्लाई-लाइन आ रही है.

आपको बता दें कि पूर्वी लद्दाख में एलएसी के करीब चीन की पीएलए सेना के छह बड़े कैंप हैं. या यू कहें कि इन छह जगह पर हेवी बिल्ट-अप है. इनमें गलवान घाटी, डेपसांग प्लेन, हॉट स्प्रिंग, फिंगर एरिया के ठीक पीछे सिरिजैप और खुरनाक फोर्ट, और डेमोचक शामिल हैं.

इन छह जगहों पर चीनी सेना ने बड़ी तादाद में सैनिक, टैंक, तोप, हेवी-मशीनरी का जमावड़ा कर रखा है. एक अनुमान के मुताबिक, चीन के करीब 30-40 हजार सैनिक इस वक्त एलएसी के 30-40 किलोमीटर के दायरे में तैनात हैं. सैटेलाइट इमेज से चीनी सेना की तैनाती के बारे में जानकारी मिल रही है.

लेकिन आपको बता दें कि भारतीय सेना ने भी एलएसी पर मिरर-डिप्लोयमेंट कर रखी है. यानि जितनी संख्या चीनी सैनिकों की है उतनी है भारतीय सैनिकों की है. लेह स्थित 14वीं कोर के अंतर्गत कारू में पूरी एक डिवीजन (3 डिव) स्थायी तौर से पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी की सुरक्षा में तैनात रहती है. एक डिवीजन में करीब 10 हजार सैनिक होते हैं. इस डिवीजन में इंफेंट्री सैनिकों के साथ साथ पूरी एक आर्मर्ड यानि टैंकों की ब्रिगेड और आर्टेलेरी यानि तोपखाना भी है जो एलएसी की सुरक्षा में 12 महीने तैनात रहता है. सुरक्षा कारणों से हम आपको इन टैंक और तोपों की तैनाती कहां कहां है नहीं बता सकते हैं.

इसके साथ ही भारतीय सेना ने अपनी एक स्ट्राइक कोर की एक पूरी डिवीजन को भी लद्दाख में तैनात किया है जो उत्तरी भारत के मैदानी-क्षेत्रों से यहां भेजी गई है. जानकारी के मुताबिक, इसके अलावा एक और डिवीजन को लद्दाख में चीन से तनाव के शुरूआत में ही तैनात कर दिया गया था.

आपको यहां पर ये भी बता दें कि भारतीय सेना ने पहले से ही राशन, तेल और खाने पीने का सामान स्टॉक करना शुरू कर दिया है. क्योंकि भारत को पूरा अंदेशा है कि चीन से एलएसी पर विवाद अगले तीन-चार महीने और खिंच सकता है और सेना इसके लिए पूरी तरह तैयार है. क्योंकि फिंगर एरिया,गलवान और डेपसांग प्लेन के लिए भारत को मुख्य तौर से चांगला-पास पर निर्भर रहना पड़ता है, जो दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा दर्रा है (साढ़े सत्रह हजार फीट ऊंचाई) जहां से सड़क गुजरती है. यहां बर्फ और एवलांच का खतरा भी रहता है इसलिए सेना ने लंबे-तनाव के लिए अपनी तैयारी पूरी कर रखी है.

सीमा विवाद: राहुल गांधी का PM मोदी पर तीखा हमला, कांग्रेस ने जारी किया LAC पर चीनी सेना की तैनाती का 'ग्राफिक-मैप

आपको यहां पर ये भी बता दें कि भारत और चीन के कोर कमांडर स्तर की जो डिसइंगेजमेंट बातचीत चल रही है उसमें गलवान घाटी, गोगरा और हॉट-स्प्रिंग में तो चीनी सेना पीछे हट गई है, लेकिन फिंगर एरिया और डेपसांग प्लेन में अभी भी चीनी सेना का बड़ा जमावड़ा है‌. फिंगर एरिया में चीनी सेना ने अपना कैंप फिंगर 4 से फिंगर 5 पर तो कर लिया है लेकिन उसके कुछ सैनिक अभी भी फिंगर4 की रिज-लाइन पर मौजूद हैं. इसको लेकर भारतीय सेना कड़ी आपत्ति जता चुकी है.

यही वजह है कि 17 जुलाई को लद्दाख दौरे के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा था कि चीन से चल रही बातचीत कितनी सफल होगी उसकी "कोई गारंटी नहीं है."

यह भी पढ़ें.

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की मांग, इन लोगों को राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में किया जाना चाहिए आमंत्रित

BRI भागीदार मुल्क बन रहे चीन के कोविड टीकों का परीक्षण ग्राउंड, ब्राजील, UAE के बाद अब बांग्लादेश में मिली चीनी कंपनियों को मंजूरी

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?
कौन 'गद्दार'! जंग आर-पार !
'प्रदर्शनी' Vs 'प्रदर्शन' तस्वीर वाली जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget