एक्सप्लोरर

Rajasthan Congress Crisis: अशोक गहलोत-सचिन पायलट की अनबन पर राहुल गांधी बोले- 'दोनों ही नेता...'

Ashok Gehlot Vs Sachin Pilot: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि सचिन पायलट गद्दार हैं और उन्हें सीएम नहीं बनाया जा सकता. सचिन पायलट ने भी इस आरोप पर पलटवार किया था.

Rahul Gandhi On Rajasthan Congress Crisis: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सीएम सचिन पायलट ने तीन दिन पहले एक दूसरे पर जोरदार बयानबाजी की थी. अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने सचिन पायलट (Sachin Pilot) को गद्दार करार दिया था जिसके बाद पायलट ने भी मुख्यमंत्री को बचकाने बयान देने से बचने की नसीहत दी थी. अब इस मामले पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी प्रतिक्रिया दी है. 

राहुल गांधी ने सोमवार (28 नवंबर) को कहा कि दोनों नेता कांग्रेस के लिए बेहद जरूरी हैं. महाराष्ट्र के इंदौर में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "दोनों नेता कांग्रेस के लिए संपत्ति हैं." पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने ये भी दावा कि गहलोत-पायलट विवाद का राजस्थान में उनकी यात्रा पर कोई असर नहीं होगा.

राहुल गांधी ने और क्या कहा?

कांग्रेस सांसद ने कहा कि हर बार जब मैं एक नए राज्य में प्रवेश करता हूं, तो मुझे आपकी (मीडिया) की ओर से बताया जाता है कि समस्या होगी. अब आप कह रहे हैं कि राजस्थान में समस्या होगी. फैक्ट ये है कि यह यात्रा कांग्रेस से आगे निकल गई है. यह अब भारत की आंतरिक आवाज है. कोई नहीं कह सकता कि यह कहां पहुंचेगी और कहां नहीं जाएगी. कांग्रेस ने भी राजस्थान के मुख्यमंत्री को नसीहत देते हुए रविवार (27 नवंबर) को कहा था कि वह राजस्थान में 'कड़े फैसले' लेने से नहीं हिचकेगी और अशोक गहलोत को कुछ खास शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था. 

क्या कहा था अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने?

अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा था कि एक गद्दार मुख्यमंत्री नहीं हो सकता. हाईकमान सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बना सकता है. एक आदमी जिसके पास 10 विधायक नहीं हैं. जिसने विद्रोह किया. उन्होंने पार्टी को धोखा दिया, वह गद्दार है. इसपर सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने कहा था कि एक वरिष्ठ नेता को इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करना नहीं करना चाहिए. अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) अनुभवी हैं, उन्हें ऐसे बचकाने बयान नहीं देने चाहिए.

ये भी पढ़ें- 

‘बीजेपी की प्रॉब्लम है कि उसने हजारों करोड़ मेरी इमेज खराब करने में लगा दिए’, राहुल बोले- ये यात्रा देश को DNA याद कराने के लिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, क्या है मांग?
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, क्या है मांग?
दिल्ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट, कहां कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट, कहां कैसा रहेगा मौसम?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget