एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Net Worth: हर साल 1 करोड़ की कमाई, हाथ में सिर्फ 55 हजार कैश, जानें राहुल गांधी के पास है कितनी संपत्ति

Lok Sabha Election 2024: इस बार वायनाड सीट पर भी राहुल गांधी की राह आसान नजर नहीं आ रही है. इस सीट पर बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन और CPI ने डी राजा की पत्नी एनी राजा को प्रत्याशी बनाया है.

Rahul Gandhi Net Worth: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने बुधवार (3 अप्रैल) को केरल की वायनाड सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. कांग्रेस नेता ने नामांकन से पहले बहन प्रियंका गांधी के साथ वायनाड में रोडशो भी किया.

राहुल गांधी की ओर से दाखिल किए गए चुनावी हलफनामे के मुताबिक उन्होंने हर साल एक करोड़ से ज्यादा की कमाई की. 2022-23 के वित्तीय वर्ष में राहुल गांधी की वार्षिक आय 1,02,78,680 रुपये रही. 21-22 में कांग्रेस नेता ने 1,31,04,970 करोड़ रुपये कमाए. 20-21 में 1,29,31,110 करोड़, 19-20 में 1,21,54,470 करोड़ और 18-19 में 1,20,37,700 करोड़ कमाए.

4 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर
कांग्रेस नेता के बैंक अकाउंट में 26,25,157 रुपये जमा हैं. वहीं, उनके पास कैश में महज 55 हजार रुपये हैं. राहुल गांधी के पास यंग इंडियन के 1900 शेयर हैं, जो 100 रुपये प्रति शेयर के दाम पर हैं. इसके अलावा कांग्रेस सांसद के पास 4,33,60,519 रुपये के अन्य कंपनियों शेयर हैं. 

राहुल गांधी के पास 3,81,33,572 रुपये के म्यूचुअल फंड्स हैं और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में भी उन्होंने 15,21,740 रुपये का निवेश किया हुआ है. उन्होंने पोस्ट ऑफिस, बीमा पॉलिसी में 61,52,426 रुपये का निवेश किया हुआ है. वायनाड सांसद के पास 4,20,850 रुपये की जूलरी है. राहुल गांधी की कुल चल संपत्ति 9,24,59,264 रुपये की है.

राहुल गांधी के पास है 11 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति
वायनाड सांसद की अचल संपत्ति 11,15,02,598 रुपये है. राहुल गांधी पर 49,79,184 रुपये की देनदारी है. कांग्रेस नेता के पास दिल्ली के मेहरौली में दो खेती की जमीनें हैं. वो और उनकी बहन प्रियंका गांधी इस जमीन की ज्वाइंट मालिक हैं. ये जमीनें क्रमश: 2.346 और 1.432 एकड़ की हैं. उन्हें ये जमीन विरासत में मिली हैं. इस जमीन की वर्तमान कीमत 2,10,13,598 रुपये है.

कांग्रेस नेता के पास खुद का घर नहीं, गुरुग्राम में 9 करोड़ की दो कॉमर्शियल बिल्डिंग
राहुल गांधी के पास खुद का कोई घर नहीं है. हालांकि, गुरुग्राम में उनके नाम दो कॉमर्शियल बिल्डिंग हैं. इनकी कीमत 9 करोड़ से ज्यादा है.

वायनाड सीट पर इस बार मिलेगी कड़ी चुनौती
हालांकि, इस बार वायनाड सीट पर भी राहुल गांधी की राह आसान नजर नहीं आ रही है. दरअसल, विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन में शामिल सीपीआई ने वायनाड सीट से पार्टी महासचिव डी राजा की पत्नी एनी राजा को प्रत्याशी बनाया है.

बीजेपी ने भी राहुल गांधी को वायनाड सीट पर घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. पार्टी ने इस बार वायनाड सीट पर केरल बीजेपी के अध्यक्ष के सुरेंद्रन को उम्मीदवार बनाया है. देखा जाए तो के सुरेंद्रन और एनी राजा दोनों ही अपनी पार्टियों के दिग्गज नेता हैं, जो कांग्रेस सांसद को कड़ी चुनौती दे सकते हैं.

वायनाड संसदीय सीट का क्या है सियासी समीकरण?
पिछले लोकसभा चुनाव के आंकड़ों के अनुसार इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 1359679 थी. हालांकि, इस बार ये संख्या बढ़ने का अनुमान है. 2019 चुनाव में राहुल गांधी ने 706367 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी. वायनाड लोकसभा सीट के कुल मतदाताओं में से 51.95 प्रतिशत ने राहुल गांधी को वोट किया था. दूसरे नंबर पर रहे CPI प्रत्याशी पीपी सुनीर को 274597 वोट मिले थे.

ये भी पढ़ें:

VVPAT Verification: जल्दी हो सुनवाई, वकील की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- श्रीमान आप दो घंटे में दलील दे सकते हैं तो कर देंगे निपटारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया की टॉप-5 नेवी की रैंकिंग जारी, अमेरिका पहले और चीन नंबर-2 पर, भारत-पाकिस्तान की रैंक कर देगी हैरान!
दुनिया की टॉप-5 नेवी की रैंकिंग जारी, US पहले और चीन नंबर-2 पर, भारत-PAK की रैंक कर देगी हैरान!
संभल के CO रहे अनुज चौधरी सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश, क्या है पूरा मामला?
संभल के CO रहे अनुज चौधरी सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश, क्या है पूरा मामला?
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
चिरंजीवी की फिल्म ने 'द राजा साब' और 'धुरंधर' को धो डाला, दो दिन में धड़ाधड़ छापे इतने करोड़
चिरंजीवी की फिल्म ने 'द राजा साब'-'धुरंधर' को धो डाला, 2 दिन में छप्परफाड़ कमाई

वीडियोज

ISRO MISSION FAIL: टेक्निकल ग्लिच या षड्यंत्र? INSIDE STORY | ABPLIVE
दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कहर!
महिलाओं की सुरक्षा पर सख्त CM Yogi, छेड़खानी करने वालों को खुली चेतावनी
क्या 'हिंदू-मुस्लिम' ध्रुवीकरण ही है जीत का नया शॉर्टकट?
क्या BMC चुनाव में नोट बांटे जा रहे?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया की टॉप-5 नेवी की रैंकिंग जारी, अमेरिका पहले और चीन नंबर-2 पर, भारत-पाकिस्तान की रैंक कर देगी हैरान!
दुनिया की टॉप-5 नेवी की रैंकिंग जारी, US पहले और चीन नंबर-2 पर, भारत-PAK की रैंक कर देगी हैरान!
संभल के CO रहे अनुज चौधरी सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश, क्या है पूरा मामला?
संभल के CO रहे अनुज चौधरी सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश, क्या है पूरा मामला?
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
चिरंजीवी की फिल्म ने 'द राजा साब' और 'धुरंधर' को धो डाला, दो दिन में धड़ाधड़ छापे इतने करोड़
चिरंजीवी की फिल्म ने 'द राजा साब'-'धुरंधर' को धो डाला, 2 दिन में छप्परफाड़ कमाई
15 जनवरी से वर्ल्ड कप का आगाज, भारत के ग्रुप में नहीं है पाकिस्तान; जानें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
15 जनवरी से वर्ल्ड कप का आगाज, भारत के ग्रुप में नहीं है पाकिस्तान; जानें टीम इंडिया का शेड्यूल
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, अमेरिका ने मुस्लिम ब्रदरहुड को घोषित किया आतंकी संगठन, किन देशों को झटका?
ट्रंप का बड़ा फैसला, US ने मुस्लिम ब्रदरहुड को घोषित किया आतंकी संगठन, किन देशों को झटका?
Vande Bharat Sleeper Express: एक किमी ले जाने में कितने रुपये लेती है वंदे भारत स्लीपर, यह राजधानी-शताब्दी से कितना ज्यादा?
एक किमी ले जाने में कितने रुपये लेती है वंदे भारत स्लीपर, यह राजधानी-शताब्दी से कितना ज्यादा?
सड़क पर चलते वक्त रहें सावधान, चाइनीज मांझा बन सकता है जान का दुश्मन
सड़क पर चलते वक्त रहें सावधान, चाइनीज मांझा बन सकता है जान का दुश्मन
Embed widget