एक्सप्लोरर

महिला पत्रकारों को भाया राहुल गांधी का अंदाज!

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में महिला पत्रकारों से मुलाकात की. ज्यादातर पत्रकारों ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ऐसी पहल और बातचीत के दौरान सवालों के जवाब देने के अंदाज की प्रशंसा की.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार शाम दिल्ली में करीब सौ महिला पत्रकारों से एक अनौपचारिक मुलाकात की. करीब दो घन्टे तक चली इस मुलाकात में राहुल ने खुल कर बातचीत की और महिला पत्रकारों के तमाम सवालों के जवाब दिए. महिला पत्रकारों को राहुल का अंदाज खूब पसंद आया.

चूंकि ये मुलाकात अनौपचारिक थी इसलिए इस तरह की मुलाकात के दौरान हुई बातचीत को प्रकाशित नहीं किया जाता. लेकिन राहुल से मुलाकात करने के बाद कुछ महिला पत्रकारों ने ट्वीट कर अपना अनुभव साझा किया. ज्यादातर पत्रकारों ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ऐसी पहल और बातचीत के दौरान सवालों के जवाब देने के अंदाज की प्रशंसा की. कुछ महिला पत्रकारों ने प्रधानमंत्री मोदी से भी ऐसी मुलाकात की ख्वाहिश जाहिर की. उन्होंने शिकायती लहजे में कहा कि मोदी ने चार सालों में एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की.

वरिष्ठ पत्रकार शीला भट्ट ने लिखा "राहुल गांधी से मिली और उनको सुना. रणदीप सुरजेवाला का शुक्रिया. बेहद रोचक. करीब 100 महिला पत्रकारों में से राहुल ने किसी भी सवाल को नहीं छोड़ा."

कुछ पत्रकारों ने कहा कि इस मुलाकात में खबर बनने लायक कई सारी बातें हुई लेकिन अफसोस ये एक ऑफ-रिकॉर्ड मुलाकात थी. महिला पत्रकारों ने ऐसी मुलाकात की वकालत कि ताकि भारतीय राजनीति पर मर्दवादी सोच के जहर को कम किया जा सके. खास बात ये है कि राहुल गांधी ने महिला पत्रकारों से दुबारा मुलाकात का वादा भी किया है.

आपको बता दें कि ये मुलाकात पहले शुक्रवार 20 जुलाई को होनी थी लेकिन संसद में अविश्वास प्रस्ताव के कारण इसकी तारीख आगे खिसका दी गई थी. इस कार्यक्रम में कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव, प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी आदि भी मौजूद थे. देर शाम कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से महिला पत्रकारों के साथ हुई राहुल गांधी की इस मुलाकात की तस्वीरें साझा की गई.

पीएम मोदी को रोकने के लिए मायावती या ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री बना सकती है कांग्रेस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget