एक्सप्लोरर
नए साल पर छुट्टी मनाने विदेश गए राहुल गांधी, ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अगले कुछ दिनों तक विदेश यात्रा पर रहेंगे. इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है. राहुल गांधी ने देश को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं. राहुल गांधी ने लिखा, ''मैं अगले कुछ दिनों यात्रा पर रहू्ंगा. सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं. आने वाले वर्ष में आपके और आपके सभी चाहने वालों के लिए सफलता और खुशी की कामना करता हूं.'' आपको बता दें कि नोटबंदी के बाद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर रुख अख्तियार कर रखा था. कांग्रेस नए साल में 6 जनवरी से देशभर में नोटबंदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी. इस लिए उम्मीद की जा रही है कि राहुल गांधी जनवरी के पहले हफ्ते में देश वापसर लौट आएंगे.
और पढ़ें
Source: IOCL



























